28 APRSUNDAY2024 5:20:06 AM
Nari

बच्चों की Oral Health करनी है इंप्रुव तो रोज करवाएं ब्रश, जानिए इससे होने वाले Benefits

  • Edited By palak,
  • Updated: 10 May, 2023 11:45 AM
बच्चों की Oral Health करनी है इंप्रुव तो रोज करवाएं ब्रश, जानिए इससे होने वाले Benefits

बच्चों की अच्छी आदतें सीखाना बहुत ही जरुरी होता है खासकर उन्हें जो चीजें बचपन में सिखाई जाए वहीं आगे चलकर उनका बेहतर विकास करती हैं। जैसे पेरेंट्स बच्चों को दांत साफ करना नहाने जैसी कुछ आदतें सिखाते हैं। बाकी आदतों की तरह सुबह के समय बच्चों के लिए ब्रश करना बहुत ही जरुरी माना जाता है। माना जाता है सुबह और रात के समय दांतों की साफ-सफाई करने से ओरल हैल्थ और मुहं के रोग दूर होते हैं। आज आपको बताएंगे की रोज ब्रश करने से बच्चों को क्या-क्या फायदे होंगे...

बैक्टीरिया रहेगा दूर 

खाना-खाने के बाद यदि मुंह में एक भी टुकड़ा रह जाए तो इसके कारण दांतों में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। ऐसे में बैक्टीरिया दांतों में मौजूद होने के कारण समस्या बढ़ सकती है और आपको दांतों का रोग भी हो सकता है। ऐसे में ब्रशिंग की आदत मुंह में बैक्टीरिया जमा नहीं होने देगी। 

PunjabKesari

नहीं बनेगा दांतों में ब्लाक 

ब्रश न करने के कारण भी दांतों में प्लाक बनने लगता है। प्लाक बनने के कारण दांत टूटने और उनकी परत टूटने लगती है। इसके अलावा दांतों में दरार आने के कारण बैक्टीरिया दांतों को अंदर से खोखला भी करने लगते हैं जिसके कारण मसूड़ों में सूजन और अन्य समस्याएं बढ़ सकती हैं। 

कैविटी की समस्या 

यदि आप रोजाना दांत साफ करते हैं तो इससे कैविटी भी कम बनती हैं। कैविटी के कारण दांतों को नुकसान होता है जिससे यह टूटने लगते हैं। खासकर दांतों की यह समस्या किसी उम्र में भी हो सकती हैं। दांतों की अच्छे से देखभाल न करने के कारण यह होती है। ऐसे में यदि बच्चे शुरुआत से ही ब्रश करेंगे तो उन्हें यह समस्या नहीं हो पाएगी। 

PunjabKesari

नहीं होगा मुंह और पेट का अल्सर 

दांतों में रोजाना ब्रश न करने के कारण बैक्टीरिया मुंह के जरिए पेट में चले जाते हैं जिसके कारण मुंह और पेट में अल्सर जैसी संंभवनाएं भी बढ़ जाती है। ऐसे में यदि रोजाना बच्चे ब्रश करेंगे तो उनके मुंह और पेट में अल्सर जैसी समस्या भी कम होगी। 

नहीं होगी मसूड़ों की समस्या 

यदि बच्चे रोज ब्रश करेंगे तो उनके मसूड़े भी स्वस्थ रहेंगे और उन्हें सूजन आदि जैसी समस्या भी नहीं हो पाएगी। ब्रश करने से बच्चों के मुंह में रक्तस्त्राव का खतरा भी कम होता है। इसके अलावा मसूड़े में सूजन के कारण पीरियडोंटाइटिस जैसा गंभीर संक्रमण भी नहीं फैलता। 

PunjabKesari
 

Related News