21 SEPSATURDAY2024 6:23:53 AM
Nari

5 ऐसे बीज जो हैं पोषक तत्वों से भरपूर

  • Updated: 18 Apr, 2017 03:01 PM
5 ऐसे बीज जो हैं पोषक तत्वों से भरपूर

पंजाब केसरी (सेहत) : शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लोग कई तरह की सब्जियों और फलों का सेवन करते हैं। अक्सर फल खाने के बाद इनके बीज फैंक दिए जाते हैं लेकिन इन बीजों से भी शरीर को कई फायदे होते हैं। इनमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। आज कुछ ऐसे ही सब्जियों और फलों के बीजों के बारे में जानेंगे जिनका कई मिठाईयों में भी इस्तेमाल किया जाता है और ये बीज आसानी से मार्किट से मिल जाते हैं। आइए जानिए कुछ ऐसे ही बीज और उनके पोषक तत्वों के बारे में

1. अनार के बीज
PunjabKesari

अनार एक ऐसा फल है जिसके सेवन से शरीर में खून की कमी दूर होती है। अनार के दानों को सूखाकर बीज बनाए जाते हैं जिन्हें अनारदाना भी कहते हैं। यह ज्यादातर घरों में इस्तेमाल किए जाते हैं। इन बीजों में विटामिन-सी, फाइबर और पोटाशियम होता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाता है और वजन कम करने में भी मदद करता है। इसके अलावा यह शरीर में हिमोग्लोबिन को बढ़ाता है।

2. अलसी के बीज
PunjabKesari

अलसी के बीजों का इस्तेमाल मिठाई बनाने में किया जाता है। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इससे शरीर का शुगर लेवल संतुलित रहता है। जिन लोगों को मांसपेशियों की परेशानी होती है उन्हें अलसी के बीजों का सेवन जरूर करना चाहिए।

3. सूरजमुखी के बीज
PunjabKesari

सूरजमुखी के फूलों के बारे में तो सबने सुना होगा। इसके बीजों से सेहत को काफी फायदा होता है। इन बीजों में मैग्नीशियम, कॉपर और विटामिन-ई होता है जो दिल के रोगी के लिए काफी फायदेमंद है। इसके अलावा यह वजन कम करने में भी मदद करते हैं।

4. कद्दू के बीज
PunjabKesari

कद्दू की सब्जी बनाते वक्त इसके बीज फैंक दिए जाते हैं लेकिन यह शरीर के लिए काफी बढ़िया साबित होते हैं। कद्दू के बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें पाया जाने वाला विटामिन-के शरीर को डायबिटीज से बचाता है।

5. जीरा
PunjabKesari

जीरे का इस्तेमाल हर घर में होता है। यह शरीर को कई तरह की बीमारियों से दूर रखता है। बवासीर के रोगियों के लिए जीरा खाना काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा यह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने में भी मदद करता है।

Related News