05 MAYTUESDAY2026 10:03:02 PM
Life Style

दीपिका ही नहीं, इन एक्ट्रेसेस ने भी अपनी फिल्माें में पहने हैं भारी-भरकम अाउटफिट

  • Updated: 02 Nov, 2017 07:43 PM
दीपिका ही नहीं, इन एक्ट्रेसेस ने भी अपनी फिल्माें में पहने हैं भारी-भरकम अाउटफिट

बॉलीवुड स्टार्स का काम आसान नहीं होता। उन्हें अपने फिल्मी करियर के दाैरान कई बार चुनाैतियाें से गुजरना पड़ता है। जैसे कि करैक्टर की डिमांड पर उन्हें अपने लुक काे चेंज करना पड़ता है, ताे कभी करेक्टर में अाने के लिए कई महीने खुद काे अाधुनिक चीज़ाें से दूर रखना पड़ता है। ऐसा कई बार हुआ है जब एक्ट्रैसेस को फिल्‍मों में भारी भरकम आउटफिट पहनने पड़े हैं। आइए जानते है उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्हें अपनी फिल्म की मांग पर भारी भरकम ड्रेसेज पहननी पड़ी। 

जानिए काैन हैं ये एक्ट्रैसेसः-

1) दीपिका पादुकोण(पद्मावती)
फिल्‍म पद्मावती के गाने घूमर में दीपिका ने जाे लहंगा पहना है, उसका वजन करीब 30 किलो था। इसके बावजूद उन्हाेंने इस गाने में डांस किया, जिसे सभी ने खूब सराहा। 
PunjabKesari
2) अनुष्‍का(ऐ दिल है मुश्किल) 
फिल्‍म ऐ दिल है मुश्किल में अनुष्‍का ने सब्‍यसाची मुखर्जी का डिज़ाइन किया हुआ 17 किलो का लहंगा पहना था। अपने लुक को और भी ज्‍यादा खूबसूरत बनाने के लिए अनुष्‍का ने 3 किलो की कुंदन की ज्‍वेलरी भी पहनी थी।
PunjabKesari
3) ऐश्वर्या राय(जोधा अकबर)
फिल्म जोधा-अकबर में ऐश्वर्या को करीब 200 किलो वजन ढोना पड़ा था। 
PunjabKesari
4) दीपिका(गोलिया की रासलीला राम-लीला)
इस फिल्‍म के रिलीज़ हुए पहले पोस्‍टर में दीपिका ने अंजू मोदी का 30 किला का लहंगा पहना था। 
PunjabKesari
5) माधुरी(देवदास) 
संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास में माधुरी ने 'काहे छेड़' गाने पर लाल और सुनहरे रंग का घाघरा पहना था जिसका वजन 30 किलो था। इतने भारी लहंगे में भी माधुरी ने बहुत बढिया डांस किया था।
PunjabKesari
6) अनुष्‍का(बॉम्‍बे वेलवेट)
फिल्म बॉम्‍बे वेलवेट में अनुष्‍का ने 35 किलो का शिमरी ग्रीन सिक्‍यून कोचर गाउन पहना था, जिसे निहारिका भसीन खान ने डिज़ाइन किया था। 
PunjabKesari
7) श्रीदेवी(रूप की रानी चोरों का राजा)
इस फिल्‍म के 'दुश्‍मन दिल' गाने में श्रीदेवी ने नीता लुल्‍ला की शोल्‍डर गोल्‍डन कॉस्‍ट्यूम पहनी थी, जिसका वजन 25 किलो था।
PunjabKesari
8) सोफी चौधरी(किडनैप)
किडनैप मूवी के गाने ‘मेरी एक अदा शोला' में सोफी चौधरी ने जाे टू-पीस पहना था, उसका वजन करीब 15 किलो था।
PunjabKesari
9) श्रीदेवी(पुली)
तमिल की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्म पुली के लिए श्रीदेवी ने करीब 10 किलो का ड्रैस पहना था, जिसे मनीष मल्‍होत्रा ने डिज़ाइन किया था।
PunjabKesari
फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

Related News