26 APRFRIDAY2024 9:39:01 PM
Nari

पेट हो रहा है बार-बार खराब तो आज से ही शुरू करें ये काम

  • Updated: 22 Jun, 2017 04:34 PM
पेट हो रहा है बार-बार खराब तो आज से ही शुरू करें ये काम

पाचन शक्ति कमजोर :  सेहतमंद रहने के लिए पेट का स्वास्थ्य रहना बहुत जरूरी है। अगर पेट में ही गड़बड़ी हो तो शरीर को कई बीमारियां घेर लेती हैं। दरअसल, हम जो भी खाते हैं उसे पाचन तंत्र शरीर तक पहुंचाता है। पाचन तंत्र भोजन को ऊर्जा में बदलकर शरीर को शक्ति प्रदान करता है इसीलिए इसका सही रहना बहुत आवश्यक है। अगर पाचन तंत्र सही न हो तो शरीर को पोषक तत्व नहीं मिल पाते। लंंबे समय तक पेट में गैस रहना, अपच और कब्ज होने का मतलब पाचन शक्ति का कमजोर होना। गलत लाइफस्टाइल और आदतों की वजह से लोगों को इस परेशानी का सामना करना पड़ता है। 



पाचन शक्ति कमजोर होने के कारण


नींद पूरी न होना

तनाव

अधिक जंक फूड का सेवन करना

बेवक्त खाना

अधिक समय तक एक ही जगह पर बैठे रहना

 


इस तरह रखें पाचन तंत्र को स्वस्थ


अपनी डाइट में चेरी, अंगूर, साबुत अनाज और बादाम जैसे फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करे। इनका सेवन करने से पाचन अच्छा रहेगा। फास्ट फूड खाने से परहेज करें।  

रोज 8-10 गिलास पानी जरूर पीएं। इससे पाचन तंत्र सही रहेगा और कब्ज की परेशानी भी नहीं होगी। 

दिन में कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करें। इससे मैटाबॉलिज़म अच्छा रहता है और रक्त प्रवाह में सुधार आता है।

अपने खाने में नमक की मात्रा कम रखें। भोजन में अदरक, काली मिर्च, सेंधा नमक और धनिया का इस्तेमाल करें। इससे खाने का स्वाद भी बढ़ेगा और साथ में पाचन भी अच्छा रहेगा। 

खाना खाने का तरीका भी पाचन पर असर डालता है। एेसे में हमेशा आराम से खाना खाएं। टीवी देखते या फिर मोबाइल चलाते समय खाना न खाएं। इसके अलावा हमेशा खाना अच्छे से चबा कर खाएं। 

खुद को तनाव से दूर रखें क्योंकि अधिकतर पाचन समस्याओं का कारण तनाव होता है। तनावमुक्त रहने से शरीर मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहता है।

बिजी लाइफस्टाइल के चलते लोग सही समय पर भोजन नहीं करते, जिसका असर पाचन पर पड़ता है। इसीलिए रोज समय पर खाना खाएं। इससे पाचन तंत्र पर अच्छा असर पड़ता है और एसिड नहीं बनता।

Related News