07 NOVSATURDAY2026 12:50:11 PM
Life Style

'बहुत बोल रहा है तू', पैपराजी की बार-बार आवाज लगाने पर रणबीर कपूर हुए नाराज, वीडियो वायरल

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 27 Sep, 2026 04:46 PM
'बहुत बोल रहा है तू', पैपराजी की बार-बार आवाज लगाने पर रणबीर कपूर हुए नाराज, वीडियो वायरल

 नारी डेस्क:   रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। शनिवार रात एक्टर मुंबई में अपनी पत्नी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट, विक्की कौशल और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ नजर आए। चारों एक साथ डिनर के लिए पहुंचे थे। रेस्टोरेंट से बाहर निकलते समय उन्होंने पैपराजी के लिए साथ में पोज भी दिए। हालांकि, फोटो सेशन खत्म होने के बाद कुछ ऐसा हुआ, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। दरअसल, रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह आलिया भट्ट, विक्की कौशल और संजय लीला भंसाली के साथ रेस्टोरेंट के बाहर खड़े होकर कैमरे के लिए पोज देते दिखाई दे रहे हैं। शुरुआत में सभी काफी सहज और खुश नजर आए, लेकिन बाद में रणबीर एक पैपराजी की बार-बार आवाज लगाने से थोड़ा नाराज हो गए।

पैपराजी की आवाज पर रणबीर ने दिया जवाब

वीडियो में देखा जा सकता है कि चारों कुछ देर तक पैपराजी के सामने पोज देते हैं। इसके बाद रणबीर वहां से आगे बढ़ने लगते हैं। तभी एक फोटोग्राफर उन्हें बार-बार आवाज देकर रुकने और आलिया-विक्की के साथ पोज देने के लिए कहता है। लगातार आवाज लगाए जाने पर रणबीर पीछे मुड़ते हैं और पैपराजी से कहते हैं, 'बहुत बोल रहा है तू हां।' एक्टर का यह अंदाज कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, इस दौरान रणबीर ने कोई बड़ा विवाद खड़ा नहीं किया। उनका यह रिएक्शन सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का विषय जरूर बन गया है।

डिनर पर साथ नजर आया 'लव एंड वॉर' का गैंग

रणबीर इस दौरान ऑलिव ग्रीन शॉर्ट कुर्ते और ब्लैक जींस में नजर आए। वहीं आलिया भट्ट ने नियोन ग्रीन ड्रेस पहनी थी। विक्की कौशल व्हाइट शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में दिखाई दिए। संजय लीला भंसाली भी दोनों एक्टर्स के साथ मौजूद थे। चारों की इस मुलाकात को उनकी आने वाली फिल्म 'लव एंड वॉर' से जोड़कर भी देखा जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें:  पंकज भदौरिया को हुआ ब्रेस्ट कैंसर! महिलाओं से की अपील, ये 3 Test जरूर करवाएं

21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी 'लव एंड वॉर'

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही 'लव एंड वॉर' की कहानी को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, फिल्म के तीनों मुख्य कलाकारों के फर्स्ट लुक पोस्टर हाल ही में जारी किए गए हैं। फिल्म में रणबीर, आलिया और विक्की पहली बार संजय लीला भंसाली के साथ इस तरह की कहानी में नजर आएंगे। 'लव एंड वॉर' 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

PunjabKesari

'रामायण' में राम का किरदार निभाएंगे रणबीर

'लव एंड वॉर' के अलावा रणबीर कपूर के पास एक और बड़ा प्रोजेक्ट 'रामायण' भी है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आएंगे। 'रामायण' को दो हिस्सों में रिलीज किए जाने की तैयारी है। फिल्म का पहला भाग दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाला है। ऐसे में आने वाले समय में रणबीर कपूर की दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता देखने को मिल सकती है।
  
 

Related News