24 APRWEDNESDAY2024 1:08:12 AM
Nari

जानें Belly Fat की अलग-अलग वजह और कम करने के टिप्स

  • Updated: 11 Dec, 2017 01:25 PM
जानें Belly Fat की अलग-अलग वजह और कम करने के टिप्स

वजन बढ़ने के कारण : ज्यादातर लड़कियों की परेशानी का कारण बढ़ा हुआ पेट होता है। यह जरूरी नहीं कि हर किसी के बैली फैट का कारण एक ही हो। अलग-अलग तरह का लाइफस्टाइल और खान-पान का तरीका भी अलग-अलग तरह के फैट का कारण होता है। आप भी बढ़े हुए पेट की कारण जानें और इस तरह करें समाधान। 

 

1. Alcohol belly
पेट के बढ़ने का कारण एल्कोहल का सेवन भी होता है। बीयर,वाइन के अलावा एल्कोहल युक्त ड्रिंक में कैलोरी बहुत अधिक मात्रा में होती है। इस बात की और ध्यान देम कि कहीं बढ़े हुए पेट का कारण एल्कोहल तो नहीं। आज ही इसका सेवन बंद कर दे, इसकी जगह पर वेजीटेबल सूप और फ्रूट का अपने आहार में शामिल करें। 

 

2. Mommy belly
बच्चे को जन्म देने के बाद अक्सर महिलाओं का पेट बढ़ जाता है। इससे पेट का निचला हिस्सा बढ़ा हुआ नजर आता है। इस कम करने के लिए सैर,एक्सरसाइज और मसाज करें।  

 

3. Stressed-Out Belly
थकावट और तनाव के कारण भी शरीर में फैट जमा होने लगता है। इससे पेट का ऊपरी के साथ-साथ निचला हिस्सा भी मोटा होना शुरू हो जाता है। रात को 8 घंटे की नींद लें,तला हुआ खाना,कॉफी और फास्ट फूड खाने से परहेज करें। 

 

4. Hormonal belly
शरीर में हॉर्मोंस की गड़बड़ी के कारण भी पेट में फैट जमा होना शुरू हो जाता है। जिससे पेट का निचला हिस्सा बढ़ने लगता है। इससे फिगर बिगड़ जाती है। अपनी डाइट में बदलाव करे, इसके लिए डॉक्टरी सलाह जरूर लें। 

 

5. Bloated Belly
पाचन क्रिया में गड़बड़ी के कारण पेट फूलना शुरू हो जाता है। इससे पेट मोटा दिखाई देता है। संतुलित भोजन खाएं,पानी का भरपूर सेवन करें और खान-पान का ख्याल रखें। 

 


फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

 

Related News