05 MAYTUESDAY2026 11:39:54 AM
Life Style

थलापति विजय की जीत के बाद चर्चा में आईं उनकी पत्नी, जानें कैसे हुई थी एक्टर से मुलाकात

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 05 May, 2026 10:03 AM
थलापति विजय की जीत के बाद चर्चा में आईं उनकी पत्नी, जानें कैसे हुई थी एक्टर से मुलाकात

नारी डेस्क: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार Vijay Thalapathy इन दिनों सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए ही नहीं, बल्कि राजनीति में बड़ी सफलता के कारण भी चर्चा में हैं। उनकी पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) की तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जीत के बाद उनके मुख्यमंत्री बनने की अटकलें तेज हो गई हैं। इस जीत ने जहां उनके समर्थकों में उत्साह भर दिया है, वहीं उनकी निजी जिंदगी भी एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है खासतौर पर उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम को लेकर। तो चलिए आज हम आपको उनके बारे में बताते हैं आखिर इनकी  लव स्टोरी कैसे शुरू हुई थी। 

कौन हैं संगीता सोरनलिंगम?

Sangeetha Sornalingam का जन्म और पालन-पोषण यूनाइटेड किंगडम में हुआ। उनके पिता वहां एक प्रतिष्ठित बिजनेसमैन हैं। संगीता हमेशा से ही लो-प्रोफाइल लाइफ जीना पसंद करती रही हैं। शादी के बाद उन्होंने खुद को पूरी तरह परिवार तक सीमित रखा और मीडिया से दूरी बनाए रखी।

PunjabKesari

दिलचस्प है पहली मुलाकात की कहानी

विजय और संगीता की पहली मुलाकात किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। साल 1996 में विजय की फिल्म Poove Unakkaga रिलीज हुई, जिसने उन्हें बड़ी पहचान दिलाई। इस फिल्म को देखने के बाद संगीता, जो उस समय लंदन में रहती थीं, उनसे मिलने चेन्नई पहुंचीं। कहा जाता है कि जब विजय शूटिंग में व्यस्त थे, तब संगीता उनसे मिलने सेट पर गईं। उनकी सादगी और व्यवहार से प्रभावित होकर विजय ने उन्हें अपने घर डिनर के लिए आमंत्रित किया। इसी मुलाकात में संगीता की पहचान विजय के परिवार से भी हुई, जिसने आगे चलकर रिश्ते की नींव रखी।

परिवार की सहमति से हुआ रिश्ता मजबूत

पहली मुलाकात के बाद दोनों परिवारों ने एक-दूसरे को जाना और समझा। कुछ समय बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। 25 अगस्त 1999 को पारिवारिक रीति-रिवाजों के साथ विजय और संगीता विवाह बंधन में बंध गए। शादी के बाद संगीता ने खुद को एक गृहिणी के रूप में स्थापित किया। उन्होंने कभी भी पब्लिक अपीयरेंस या मीडिया इंटरैक्शन में दिलचस्पी नहीं दिखाई। विजय के करियर और परिवार की जिम्मेदारियों को संभालते हुए उन्होंने हमेशा पर्दे के पीछे रहना ही पसंद किया।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें:  'पति ने युरिन ऊपर डाला अंडरग*मेंट्स में छिपाकर रोटी खाई', फिर IAS बन पति को स‍िखाया सबक!

तलाक की खबरों ने बढ़ाई हलचल

हाल ही में खबरें सामने आईं कि संगीता ने विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी दाखिल की है। बताया जा रहा है कि लगभग 27 साल की शादी के बाद उन्होंने तमिलनाडु के चेंगलपट्टू की एक अदालत में यह याचिका दायर की। हालांकि, इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

PunjabKesari

विजय की राजनीतिक सफलता और निजी जीवन से जुड़ी इन खबरों के चलते फैंस के बीच संगीता सोरनलिंगम को लेकर जिज्ञासा बढ़ गई है। लोग उनके जीवन, रिश्ते और वर्तमान स्थिति के बारे में अधिक जानना चाहते हैं।  

 

Related News