22 AUGSATURDAY2026 4:47:43 PM
Life Style

"अगर तूने उसे छोड़ा तो भीख मांगेगा..." गोविंदा को मां ने बहू को लेकर दी थी अपने बेटे को चेतावनी

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 21 Aug, 2026 10:08 AM

नारी डेस्क:  गोविंदा और सुनीता आहूजा फिर से खबरों में हैं, इस बार दोनों एक दूसरे के आमने- सामने आ गए हैं। एक दूसरे को आरोप लगाने के बीच गोविंदा की पत्नी सुनीता ने एक्टर के खिलाफ तलाक का केस वापस ले लिया है। इसी बीच गोविंदा का एक पुराना इंटरव्यू फिर से वायरल हो रहा है।  क्लिप में, सुनीता के बगल में बैठे गोविंदा अपनी मां की चेतावनी याद कर रहे हैं, जो उन्होंने एक बार एक्टर को दी थी कि कभी भी अपनी पत्नी को धोखा न दें या उन्हें न छोड़ें। गो

PunjabKesari
इस पुराने इंटरव्यू में बॉलीवुड बबल से बात करते हुए, गोविंदा ने अपनी मां की एक सलाह शेयर की जो उन्होंने उन्हें एक बार दी थी। उन्होंने बताया- “मां ने मुझे बोला कि अगर तूने इसे धोखा दिया तो तू भीख मांगेगा। उन्होंने याद करते हुए कहा कि उनकी मां सुनीता को कितना प्यार करती थीं। एक्टर ने कहा- “मेरी माँ उन्हें हमारे घर की लक्ष्मी कहती थीं और यह सच भी है क्योंकि जिस दिन से वह मेरे घर और मेरी ज़िंदगी में आईं, हमने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा,”।

PunjabKesari
काफ़ी समय से सुनीता और गोविंदा की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है, खासकर तब से जब ऐसी खबरें आईं कि उन्होंने तलाक के लिए अर्ज़ी दी है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुनीता ने दिसंबर 2024 में हिंदू मैरिज एक्ट के तहत तलाक की अर्ज़ी दाखिल की थी, जिसमें उन्होंने एक्स्ट्रा-मैरिटल अफ़ेयर, क्रूरता और साथ छोड़कर चले जाने का हवाला दिया था। हालांकि, गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बाद में पुष्टि की कि सुनीता ने केस वापस ले लिया है और अब दोनों के बीच सब ठीक है।

PunjabKesari
सुनीता ने कई मौकों पर 'रूप की रानी चोरों का राजा' की सह-कलाकार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ गोविंदा के समीकरण पर सवाल उठाए हैं। हाल ही में दोनों को एक साथ स्पॉट किए जाने के बाद, सुनीता पीछे नहीं हटीं, उन्होंने कहा- "पिक्चर बनना भी तो चाहिए। प्रमोशन होता है पिक्चर बनने के बाद। उन्होंने एक्टर पर आराेप लगाते हुए कहा था- बेटी की उमर की लड़की को लेके घूम रहा है, शर्म तो आना चाहिए थोड़ा इसको। और स्टैंडर्ड तो होना चाहिए। '' गोविंदा ने इस बात पर दुख जताया था कि उनकी पत्नी उन्हें किस तरह बदनाम कर रही है। 

Related News