03 MAYFRIDAY2024 5:24:52 AM
Nari

नीली आंखें और चिकनी त्वचा के लिए रोज खाती है मछली... ऐश्वर्या राय को लेकर ये क्या बाेल गए मंत्री?

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 21 Aug, 2023 07:10 PM
नीली आंखें और चिकनी त्वचा के लिए रोज खाती है मछली... ऐश्वर्या राय को लेकर ये क्या बाेल गए मंत्री?

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक मंत्री ने यह बयान देकर विवाद उत्पन्न कर दिया है कि प्रतिदिन मछली खाने से अभिनेत्री ऐश्वर्या राय जैसी "सुंदर आंखें" हो सकती हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि आंखें और त्वचा की खूबसूरत के लिए ऐश्वर्या रोज मछली खाती है। लोग उनके इस बयान का जमकर विरोध कर रहे हैं। 

PunjabKesari

 उत्तर महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में राज्य के आदिवासी मंत्री विजयकुमार गावित की टिप्पणी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। गावित ने कहा- ‘‘जो लोग दैनिक आधार पर मछली का सेवन करते हैं उनकी त्वचा स्निग्ध हो जाती है और उनकी आंखों में चमक आ जाती है। यदि कोई आपको देखेगा तो वह आपकी ओर आकर्षित हो जायेगा।''

PunjabKesari
 वीडियो में गावित यह कहते हुए सुने गए- ‘‘क्या मैंने आपको ऐश्वर्या राय के बारे में बताया? वह मंगलुरु में समुद्र तट के पास रहती थीं। वह रोजाना मछली का सेवन करती थीं। क्या आपने उनकी आँखें देखी हैं? आपकी आंखें भी उनकी तरह होंगी।'' गावित (68) की बेटी हीना गावित भाजपा की लोकसभा सदस्य हैं। मंत्री ने कहा, ‘‘मछली में कुछ तेल होते हैं जिनसे आपकी त्वचा स्निग्ध बनती हैं।'' 

Related News