29 APRMONDAY2024 3:09:58 AM
Nari

बच्चों को लिए क्यों जरुरी Vitamin A? पेरेंट्स इस तरह करें इसकी कमी पूरी

  • Edited By palak,
  • Updated: 20 Nov, 2023 01:28 PM
बच्चों को लिए क्यों जरुरी Vitamin A? पेरेंट्स इस तरह करें इसकी कमी पूरी

बदलते दौर के साथ बच्चों को छोटी उम्र में ही कई सारी एक्टिविटी करनी पड़ती हैं। पढ़ाई से लेकर खेलकूद और टेक्नोलॉजी हर काम में पेरेंट्स बच्चों को आगे देखना चाहते हैं। इन सब चीजों में आगे रहने के लिए बच्चों का हर एक्टिविटी में शामिल होना भी जरुरी है। बच्चों को सही पोषण के साथ-साथ मेटाबॉल्जिम को बढ़ावा देने वाले खाद्य पदार्थ जरुर खिलाएं। ये सभी पोषक तत्व शारीरिक और मानसिक सक्रियता के लिए बहुत जरुरी होते हैं उन्हीं सारे पोषक तत्वों में से एक है विटामिन-ए। विटामिन ए बच्चों को इम्यूनिटी मजबूत बनाने में मदद करता है। विटामिन-ए बच्चों के शारीरिक रुप से उनकी कोशिकाओं की मरम्मत और निर्माण करने में भी सहायक हो सकते हैं। तो चलिए इस आर्टिकल के जरिए आज आपको बताते हैं कि आप बच्चों को विटामिन-ए किन-किन तत्वों के जरिए दे सकते हैं....

विटामिन-ए के फायदे

.  बढ़ती उम्र के साथ बच्चों के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए यह काफी फायदेमंद हो सकता है। 

. शरीर के सेल्स और टिश्यू के विकास और निर्माण के लिए भी विटामिन-ए बहुत जरुरी है। 

. विटामिन-ए बच्चों के रेटिना के विकास में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और आंखों की रोशनी ठीक करने और बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है। 

PunjabKesari

. यह बच्चों की अंदरुनी प्रक्रियाओं को तेज बनाता है और घावों को जल्दी भरने में मदद करता है। 

 . यह हड्डियों और दांतों का विकास करने में भी मदद करता है। 

PunjabKesari

बच्चों को खिलाएं ये चीजें 

. बच्चों के शरीर में से विटामिन-ए की कमी पूरी करने के लिए आप उन्हें हरी पत्तेदार सब्जियां खिलाएं। यह विटामिन-ए का बहुत अच्छा स्त्रोत होती हैं। इसके अलावा आप उन्हें लाल या फिर नारंगी रंग के फलों का सेवन भी करवा सकते हैं। 

. गाजर में भरपूर मात्रा में विटामिन-ए पाया जाता है। इसके अलावा इसमें पाया जाने वाला बीटा-कैरोटीन भी बेहद लाभकारी होता है। सलाद या फिर अन्य तरह से आप बच्चों को गाजर खिला सकते हैं। 

PunjabKesari

. विटामिन-ए की कमी पूरी करने के लिए आप बच्चों को दूध जरुर दें। दूध या फिर इससे बनी चीजें जैसे पनीर, दही, अंडे भी बच्चों के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। यदि बच्चे नॉनवेज खा लेते हैं तो उन्हें आप मछली या फिर कॉड लिवर ऑयल भी खिला सकते हैं। इससे उनके शरीर को कई सारे पोषक तत्व मिलेंगे।

Related News