20 APRSATURDAY2024 12:40:24 PM
Nari

आंखों को कमजोर कर सकती है विटामिन A की कमी, ये चीजें खाने से होगा फायदा

  • Edited By neetu,
  • Updated: 22 Mar, 2022 11:53 AM
आंखों को कमजोर कर सकती है विटामिन A की कमी, ये चीजें खाने से होगा फायदा

सेहतमंद रहने के लिए शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों का संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है। इनकी कमी से बीमारियों की चपेट में आने का खतरा रहता है। इनमें से एक है विटामिन ए। शरीर में विटामिन ए की कमी होने से दांत, स्किन और आंख पर बुरा असर पड़ सकता है। चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में विटामिन एक की कमी होने के लक्षण व इसकी पूर्ति के लिए कुछ सुपर फूड्स बताते हैं...

क्यों जरूरी है विटामिन ए

एक्सपर्ट अनुसार, विटामिन ए रेटिनॉल और कैरोटीन दो फार्म में पाए जाते हैं। यह आंखों की रोशनी बढ़ाने, शरीर में अनेक अंगों जैसे त्वचा, बाल, नाखून, ग्रंथि, दांत, मसूड़ों और हड्डी को सामान्य रूप में बनाए रखने में मद करता है। इसकी कमी से आंखों की बीमारियां जैसे कि रतौंधी, आंख के सफेद हिस्से में धब्बे आदि हो सकती है। साथ ही यह खून में कैल्शियम का स्तर बनाए रखने व हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है।

PunjabKesari

विटामिन ए की कमी के लक्षण

, थकान, कमजोरी
. स्किन से जुड़ी समस्या
. आंखों में सूजन या सूखापन
. शरीर के विकास में कमी
. कमजोर दांत व हड्डियां
. एनीमिया
. इम्यूनिटी कमजोर होना
. रतौंधी रोग (रात में दिखाई देने में मुश्किल)


विटामिन ए से भरपूर सुपर फूड

टमाटर- नॉर्मल साइज के एक टमाटर में करीब 20 प्रतिशत विटामिन ए होता है। ऐसे में आप शरीर में विटामिन ए की कमी पूरी करने के लिए सलाद, जूस या सब्जी के रूप में इसका सेवन कर सकते हैं।

PunjabKesari

केल- केल पोषक तत्वों व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होती है। 200 ग्राम केल में लगभग 200 प्रतिशत विटामिन ए होता है। ऐसे में आप इसे सब्जी, सलाद ही तरह अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकती हैं।

 

खरबूजा- गर्मियों में मिलने वाले खरबूजे में विटामिन ए अधिक मात्रा में पाया जाता है। विटामिन ए के साथ इसमें फोलिक एसिड, विटामिन बी6, फाइबर आदि तत्व होते हैं। शरीर में विटामिन ए की कमी होने इसका सेवन करना बेस्ट ऑप्शन है।

 

कद्दू- विटामिन ए से भरपूर कद्दू का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ने में मदद मिलती है। इसके अलावा इसमें विभिन्न खनिज, कैल्शियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस व एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व होते हैं। इसलिए इसका सेवन करने से स्किन हैल्दी व ग्लोइंग नजर आती है।

 

दूध- इसे संपूर्ण आहार माना गया है। इसमें सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके साथ ही दूध विटामिन ए का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। रोजाना 1 गिलास दूध पीने से हड्डियों के विकास और कोशिकाओं के बढने में मदद मिलती है। ऐसे में बच्चे से बड़ों तक हर किसी को दूध का सेवन जरूर करना चाहिए।

PunjabKesari

हरा धनिया- पोषक तत्वों व एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल आदि गुणों से भरपूर हरा धनिया खाना का स्वाद बढ़ाता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी व पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। साथ ही यह विटामिन ए का अच्छा स्त्रोत होने से यह आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

 

हरी सब्जियां- हरी सब्जियां पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होती है। इसका सेवन करने से हड्डियों व मांसपेशियों में मजबूती आती है। इम्यूनिटी व पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसतरह बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। इसमें हर तरह के विटामिन्स होने पाए जाते हैं। ऐसे में हरी सब्जियां खाने से आंखों की रोशनी बढ़ने के साथ स्किन गहराई से रिपेयर व पोषित होती है।

 

सोयाबीन- यह प्रोटीन का एक अच्छा स्त्रोत होने के साथ मिनरल्स, विटमिन बी कॉम्प्लेक्स, विटमिन ए आदि तत्वों से भरपूर होता है। ऐसे में आम लोगों से लेकर जिम करने वाले लोगों को सोयाबीन का सेवन जरूर करना चाहिए।

Related News