25 APRTHURSDAY2024 6:07:28 PM
Nari

हार्ट अटैक से बचने के लिए ब्लड ग्रुप के हिसाब से रखें Diet Plan

  • Updated: 26 Feb, 2018 09:38 AM
हार्ट अटैक से बचने के लिए ब्लड ग्रुप के हिसाब से रखें Diet Plan

Heart Attack : बदलते लाइफस्टाइल और गलत खान-पान के कारण लोगों में दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसके कारण बड़ों से लेकर युवाओं में भी हार्ट अटैक का खतरा बढ़ रहा है। आमतौर पर माना जाता है कि हार्ट अटैक का खतरा महिलाओं की तुलना में पुरुषों को ज्यादा होता है। मगर हाल ही एक शौध में बताया गया है कि महिलाओं में भी हार्ट अटैक का खतरा बढ़ रहा है। अगर इसके लक्षण और हार्ट अटैक के खतरे से बचने के उपाय पता हो तो इसका खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। इसके अलावा हेल्दी डाइट अपना कर आप हैर्ट अटैक के खतरे को कम कर सकते है। अगर आप ब्लड ग्रुप के हिसाब से अपनी डाइट रखते है तो हार्ट अटैक का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि हार्ट अटैक से बचने के लिए आपको ब्लड ग्रुप के हिसाब से कैसी डाइट रखनी चाहिए।

PunjabKesari

हार्ट अटैक के कारण


डायबिटीज को रोगी
मोटापा के कारण
हाई कोलेस्ट्रॉल
हाई ब्लड प्रैशर
जेनेटिक प्रॉब्लम
ज्यादा तनाव रहना
किसी चीज से डर या सदमा लगना
अचानक धड़कनों का तेज होना
धमनियों में रक्त का थक्का जमना

 

PunjabKesari

ब्लड ग्रुप के हिसाब से ऐसी रखें डाइट


A ब्लड ग्रुप
इस ब्लड ग्रुप के लोगों को वेजिटेरियन डाइट प्लान अपनाना चाहिए। अपनी डाइट में फ्रूट्स, वेजिटेबल्स, साबुत अनाज, बींस, टोफू ज्यादा से ज्यादा शामिल करने से आप हार्ट अटैक के खतरे को कम कर सकते है। इसके अलावा डेयरी प्रोडक्ट और नॉनवेज फूड आइटम्स अवॉइड करना चाहिए।
 

B ब्लड ग्रुप
B ब्लड ग्रुप के लोगों को ज्यादा से ज्यादा डेयरी प्रोडक्ट, बींस, साबुत अनाज और मीट का सेवन करना चाहिए। इस तरह का भोजन B ब्लड ग्रुप के लिए अच्छा होता है। इस ब्लड ग्रुप के लोगो को ऑयली सीड जैसे मूंगफली, तिल, सरसों, कॉर्न्स आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।
 

O ब्लड ग्रुप
इस ब्लड ग्रुप के लोगों को मीट और फिश के साथ-साथ सब्जियों, फल, जूस आदि का सेवन करना चाहिए था। इन चीजों का सेवन आपके दिल को स्ट्रांग करता है। इस ब्लड ग्रुप के लोगों का डाइजेशन जल्दी खराब होने के कारण इन्हें साबुत अनाज, बींस, छोले, राजमा, लोबिया आदि कम मात्रा में खाना चाहिए।
 

AB ब्लड ग्रुप
वैसे तो इन लोगों को वैलेंस डाइट लेनी चाहिए लेकिन इसके अलावा आप फल सब्जियों का अधिक सेवन करें। इसके अलावा किसी भी चीज को एक निश्चित अनुपात तक ही डाइट में शामिल करें।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News