21 AUGFRIDAY2026 6:15:17 PM
Nari

तीन बार National Award जीत चुके मशहूर फिल्ममेकर का हुआ निधन, 71 की उम्र में ली आखिरी सांस

  • Edited By Monika,
  • Updated: 16 Aug, 2026 06:37 PM
तीन बार National Award जीत चुके मशहूर फिल्ममेकर का हुआ निधन, 71 की उम्र में ली आखिरी सांस

नारी डेस्क : बंगाली सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज फिल्ममेकर राजा सेन का 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे और कोलकाता के SSKM अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर सामने आते ही बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।

लंबे समय से चल रहा था इलाज

राजा सेन पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी कई जटिलताओं का सामना कर रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीठ के निचले हिस्से में चोट लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ती गई और बाद में उन्हें दिल, फेफड़ों और किडनी से जुड़ी परेशानियां भी हुईं। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। तमाम कोशिशों के बावजूद 16 अगस्त को उन्होंने आखिरी सांस ली।

PunjabKesari

‘दामु’ से शुरू किया था फिल्मी सफर

राजा सेन ने साल 1996 में फिल्म ‘दामु’ से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। यह फिल्म बच्चों पर आधारित थी और इसे बेस्ट चिल्ड्रन्स फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। इसके बाद उन्होंने बंगाली सिनेमा में कई चर्चित फिल्मों का निर्देशन किया और अपनी अलग पहचान बनाई। राजा सेन को उनके शानदार फिल्मी काम के लिए तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनकी फिल्मों में ‘आत्मीयो स्वजन’, ‘कृष्णकांतेर विल’, ‘लैबोरेटरी’, ‘देश’ और ‘देबीपक्ष’ जैसी फिल्में शामिल हैं। उनकी फिल्म ‘देश’ साल 2002 में रिलीज हुई थी, जिसमें जया बच्चन और अभिषेक बच्चन जैसे कलाकार नजर आए थे।

यें भी पढ़ें : पति की इस हरकत से परेशान हैं बॉलीवुड Actress, कहा- मेरे अंडरआर्म्स सूंघते हैं और...

बंगाली सिनेमा ने खोया दिग्गज फिल्ममेकर

राजा सेन ने अपने लंबे करियर में ऐसी फिल्में बनाईं, जिनमें सामाजिक मुद्दों के साथ मानवीय संवेदनाओं को भी जगह मिली। तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित होना उनके योगदान और प्रतिभा को दर्शाता है। उनके निधन से बंगाली सिनेमा ने एक अनुभवी और सम्मानित फिल्ममेकर को खो दिया है। फिल्म जगत से जुड़े लोग और उनके प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Related News