20 MAYMONDAY2024 10:41:31 AM
Nari

साल 2024 में इन राशियों की होगी शादी, घर में बजेगा बैंड बाजा

  • Edited By palak,
  • Updated: 20 Dec, 2023 05:42 PM
साल 2024 में इन राशियों की होगी शादी, घर में बजेगा बैंड बाजा

देवगुरु बृहस्पति को लड़कियों की शादी का कारक माना जाता है। यदि कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत हो तो अविवाहित लड़कियों की शादी जल्दी हो जाती है। वहीं यदि गुरु कमजोर हो तो शादी में देरी होती है। ज्योतिष कुंडली में गुरु और शुक्र ग्रह का विशेष विचार करते हैं। इसके बाद कुंडली में गुरु और शुक्र ग्रह का विशेष विचार करते हैं। इसके बाद कुंडली में लगने वाले दोषों का विचार करते हैं। यदि कुंडली में कोई दोष नहीं लगा रहता है तो जातक की शादी की स्टीक भविष्यवाणी हो जाती है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो 2024 में चार राशि के जातकों की शादी के बहुत ही खास संयोग बनने वाले हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि ये राशियां कौन-कौन सी हैं....

गुरु ग्रह बदलेगा चाल 

हाल ही में देवगुरु बृहस्पति मेष राशि में विराजमान है इस राशि में गुरु ग्रह 1 मई 2024 तक दोपहर 12:58 तक रहेंगे। इसके बाद देवगुरु बृहस्पति मेष राशि में से निकलकर वृषभ राशि में चले जाएंगे। इस दौरान वह 12 जून को रोहिणी नक्षत्र में गोचर करेंगे। वहीं 9 अक्टूबर को गुरु वक्री होने वाले हैं और 4 फरवरी 2025 को मार्गी होंगे। इसके बाद मार्गी चलकर 14 मई 2025 को देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। 

PunjabKesari

कर्क राशि 

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो कर्क राशि में गुरु उच्च के होते हैं। ऐसे में कर्क राशि के जातकों पर देवगुरु बृहस्पति की कृपा बरसती रहती है। साल के बीच में से ही इस राशि के जातकों की शादी के लिए रिश्ते आ सकते हैं।इससे पहले हो सकता है रिश्ते की बात भी हो जाएगी। हालांकि गुरु के द्विस्वभाव के चलते इनके रिश्ते तय होने में समय लग सकता है। 

PunjabKesari

मिथुन राशि 

इस राशि के जातकों की शादी के साल 2024 के बीच तक है। इस दौरान इनकी शादी और सगाई के योग बन रहे हैं। इस दौरान इस राशि के लोगों के रिश्ते की बात हो सकती है। गुरु के मार्गी होने के बाद विवाह हेतु प्रस्ताव भी इन्हें आ सकता है। जल्दी शादी के लिए अपने आराध्य भगवान गणेश की पूजा करें। साथ ही इस दिन बुध देव की उपासना भी जरुर करें। 

वृश्चिक राशि 

गुरु के राशि परिवर्तन से वृश्चिक राशि के जातकों को फायदा हो सकता है। ज्योतिष गणना के अनुसार, साल 2024 में इस राशि के जातक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इस राशि के जातकों की शादी के योग साल 2025 तक के हैं। 

तुला राशि 

इस राशि के जातकों के लिए भी साल 2024 काफी शुभ रहने वाला है। गुरु के राशि परिवर्तन से इस राशि के जातकों के साल 2024 में शादी के योग हैं। इस राशि के जातकों की शादी के योग साल 2024 के मध्य तक हैं। इसके बाद साल के अंत में विवाह के योग भी इनके बनेंगे। यदि आप जल्दी शादी करना चाहते हैं तो मां दुर्गा की पूजा जरुर करें। 

PunjabKesari

नोट: ऊपर दी गई सूचना सिर्फ जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है। 
 

Related News