11 MAYSATURDAY2024 2:38:57 AM
Nari

भाग्यशाली लड़कियों की ये हैं पहचान, जिनकी किस्मत से परिवार भी रहता है खुशहाल

  • Edited By neetu,
  • Updated: 16 Jul, 2021 02:21 PM
भाग्यशाली लड़कियों की ये हैं पहचान, जिनकी किस्मत से परिवार भी रहता है खुशहाल

कहते है कुछ लड़कियों को हर चीज आसानी से मिल जाती है। इसके साथ ये जहां भी जाती है वहं रौनक व खुशियां फैलाती है। ऐसे में इन लड़कियों को भाग्यशाली माना जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ऐसी लड़कियां खुद खुश रहने के साथ अपने आसपास का माहौल भी खुशनुमा रखती है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, भाग्यशाली लड़कियों की कुछ खास पहचान होती है। चलिए आज हम आपको इन लड़कियों के बारे में बताते हैं...

लंबी उंगलियों वाली लड़कियां

लंबी उंगलियों वाली लड़कियां पार्टनर के लिए भाग्यशाली मानी जाती है। ऐसी लड़कियों के जीवनसाथी को शादी के बाद करियर में सफलता मिलती है। इसके साथ ही नौकरी व कारोबार से जुड़ी समस्याएं दूर होकर तरक्की मिलती है।

PunjabKesari


शरीर पर शुभ चिन्ह होना

कई लड़कियों के पैर के तलवे पर कमल, शंख, चक्र आदि बना होता है। सामुद्रिक शास्त्र में इन्हें बेहद ही भाग्यशाली माना जाता है। ये लड़कियां जीवन में खूब तरक्की करती है। साथ ही अपने खुशहाल नेचर से हर किसी का जल्दी ही दिल जीत लेती है। इसके अलावा जिन लड़कियों का पैर का अंगूठ गोल, चौडा व लालिमा से भरा हो वे दूसरों के लिए लक्की मानी जाती है।

PunjabKesari


शरीर दाएं भाग की जगह बाएं में अधिक तिल होना

चेहरे पर पड़े तिल खूबसूरत बढ़ाने का काम करती है। वहीं शरीर के दाएं भाग की जगह बाएं में अधिक तिल होने वाली लड़कियां भाग्याशाली होती है।  ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, ऐसी लड़कियां अपने ससुराल वालों के लिए अधिक भाग्यशाली मानी जाती है। इसलिए इन्हें और इनके परिवार को जीवन में सुख-सुविधा मिलती है। ऐसे में इनका जीवन खुशहाली से बीतता है।

PunjabKesari


चौड़े माथे वाली लड़कियां

चौड़े माथे वाली लड़कियां खूबसूरत होने के साथ बेहद भाग्यशाली मानी जाती है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, तीन अंगुल से चौड़े व चंद्रमा आकार वाले माथे की लड़कियां जीवन में हर सुख-सुविधा पाती है। इसके साथ ही ये लड़कियां परिवार वालों के लिए भी लक्की होती है। ऐसे में ये जिस घर में जाती है वहां पर सुख, धन व खुशी की कमी नहीं होती है।

 

PunjabKesari

Related News