04 MAYSATURDAY2024 3:45:15 AM
Nari

हार्ट को मजबूत बनाएगा यह फल, सेवन करने से निकलेगा शरीर में जमा Bad Cholestrol

  • Edited By palak,
  • Updated: 28 Sep, 2023 04:47 PM
हार्ट को मजबूत बनाएगा यह फल, सेवन करने से निकलेगा शरीर में जमा Bad Cholestrol

बदलते लाइफस्टाइल और गलत खान-पान के कारण आजकल कम उम्र में ही कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ रहा है। किसी भी तरह की शारीरिक एक्टिविटी न करने के कारण दिल संबंधी बीमारियां, डायबिटीज और थायराइड जैसे रोगों का जोखिम बढ़ रहा है। दिल संबंधी बीमारियों की बात करें तो हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण कई लोग परेशान हैं। कोलेस्ट्रॉल शरीर का सबसे जरुर तत्व होता है जो सेल्स की प्रोडक्शन करने में मदद करता है। बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से यह खून की धमनियों में जमने लगता है जिसके कारण ब्लड फ्लो प्रभावित होता है। बढ़ता कोलेस्ट्रॉल हार्ट अटैक का कारण भी बन सकता है। ऐसे में आज आपको एक ऐसा फल बताते हैं जो कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करने में मदद करेगा। आइए जानते हैं...

सेब खाने से कंट्रोल होगा कोलेस्ट्रॉल 

पौटेशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्वों से भरपूर सेब कोलेस्ट्रॉल में काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें पाया जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट दिल को मजबूत बनाने में कारगार माना जाता है। शोध की मानें तो रोजाना 2 सेब खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर 40 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। इसका सेवन करने से शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल बाहर निकलता है और हार्ट हेल्थ अच्छी रहती है। इसमें कुछ ऐसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जिसमें पॉलिफिनॉल्स और फाइबर अच्छी मात्रा में होते हैं। फाइबर शरीर में फैटी एसिड प्रोड्यूस करता है जिससे लिवर में कोलेस्ट्रॉल के प्रोडक्शन का स्तर कम होता है। सेब शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा कोलेस्ट्रॉल भी बाहर निकालता है। 

PunjabKesari

इस उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद है सेब 

साल 2019 में हुए एक शोध में यह खुलासा हुआ है कि बुजुर्ग लोगों के लिए रोजाना एक सेब खाना काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे शरीर में से बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। इसका सेवन करने से खून की धमनियां रिलैक्स होती हैं और रक्त का संचार सही से होता है। 

सेब खाने के कुछ अन्य फायदे 

वजन कम करने में मिलेगी मदद 

सेब में पॉलीफेनोल्स, डाइटरी फाइबर, कैरेटीनॉयड कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें पाए जाने वाले पॉलीफेनोल्स शरीर में एंटी-ओबेसिटी गुणों की तरह काम करते हैं। यह शरीर में फ्री रेडिकल्स और मोटापा बढ़ाने वाले टिश्यू कम करते हैं जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। 

PunjabKesari

इम्यूनिटी बनेगी मजबूत 

सेब में ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो इम्यूनिटी मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स गुण भी पाए जाते हैं जो शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं। सेब में एंटीफ्लोलराइटिव तत्व भी होते हैं जो कोशिकाओं के कारण होने वाले नुकसान से बचाकर इम्यूनिटी मजबूत बनाने में मदद करते हैं। 

पेट के लिए फायदेमंद 

यह पेट से जुड़ी समस्याओं में भी यह बेहद लाभकारी माना जाता है। सेब में पाया जाने वाला पैक्टिन फाइबर डायरिया, कब्ज से बचाने में मदद करते हैं।

PunjabKesari

कैंसर से बचाने में करेगा मदद 

शोध में यह साबित हुआ है कि कैंसर की मरीजों के लिए भी यह बहुत ही फायदेमंद होता है। सेब का सेवन करके कैंसर से बचा जा सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं जो फ्री रेडिकल्स को कम करते हैं और कैंसर की बढ़ती कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते हैं।


 

Related News