21 DECSUNDAY2025 11:01:56 PM
Nari

भारती सिंह ने रखा रोजा, वीडियो वायरल होने के बाद ट्रोलर्स ने किया जमकर ट्रोल

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 30 Mar, 2025 04:36 PM
भारती सिंह ने रखा रोजा, वीडियो वायरल होने के बाद ट्रोलर्स ने किया जमकर ट्रोल

नारी डेस्क: कॉमेडियन भारती सिंह एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं, लेकिन इस बार वजह कुछ और ही है। उनका एक वायरल वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में भारती सिंह इफ्तारी करती हुई नजर आ रही हैं और इस वीडियो के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

क्या है वीडियो में खास? 

हाल ही में एक इवेंट के दौरान भारती सिंह और उनके पति हर्ष भी मौजूद थे। इस इवेंट के दौरान एक शख्स ने बताया कि भारती सिंह ने उस दिन रोजा रखा हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भारती खजूर खाकर अपना रोजा खोल रही हैं और फिर वह सामने बैठे शख्स को भी खजूर खिलाती हैं और टोपी भी पहनाती हैं। इस वीडियो में भारती बिना मेकअप के और लाल रंग के सूट में नजर आ रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TellyMasala (@tellymasala)

क्यों हो रही है आलोचना? 

भारती सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग नाराज हो गए हैं। वीडियो में भारती सिंह ने यह भी पूछा, "क्या मैं अब पतली लग रही हूं?" और यही बात ट्रोलर्स को खटकी। वीडियो के दौरान उनके इस सवाल और रोजा खोलने के तरीके को लेकर यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया।

ये भी पढ़ें: नवरात्रि में मांस बिक्री रोकने और मुस्लिम दुकानदारों को हटाने की मांग, योगी को खून से लिखा पत्र

ट्रोलर्स की प्रतिक्रिया

कई यूजर्स ने भारती सिंह पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्होंने रोजे का मजाक बना दिया है। एक यूजर ने लिखा, "रोजा का मजाक बनाकर रख दिया है इन लोगों ने, मतलब कुछ भी।" दूसरे यूजर्स ने कहा कि अगर रोजा रखा है तो दिखावे की क्या जरूरत थी। कुछ यूजर्स ने तो यहां तक कहा कि उन्हें इस पर शर्म आनी चाहिए।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद भारती सिंह सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का सामना कर रही हैं। अब देखना यह है कि क्या वह इन ट्रोल्स पर कोई प्रतिक्रिया देती हैं या यह मामला यहीं शांत हो जाएगा।
 

 

Related News