19 APRFRIDAY2024 5:57:02 PM
Nari

महिलाओं के लिए बेहद जरूरी हैं ये 5 विटामिन, इन खतरनाक रोगों से रखता है दूर

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 12 Apr, 2021 08:34 PM
महिलाओं के लिए बेहद जरूरी हैं ये 5 विटामिन, इन खतरनाक रोगों से रखता है दूर

महिलाएं जिंदगी में कई तरह की स्टेज से गुजरती है, जैसे पीरियड्स, गर्भावस्था और बुढ़ापा। इन स्टेजों के लिए उन्हें तरह-तरह के विटामिन की आवश्यकता होती है। जिनमें से पांच खास विटामिन इस प्रकार हैं-

विटामिन डी

महिलाओं के लिए विटामिन डी बेहद जरूरी है। इससे रोगप्रतिरोधी क्षमता बढ़ती है। अगर महिलाओं में विटामिन डी  की कमी हैं तो उनमें कैंसर, डायबिटीज और अस्थमा जैसी बीमारियों का खरता बढ़ जाता है। ज्यादातर महिलाओं में विटामिन डी की कमी की वजह से हड्डियों में दर्द रहता है। मछली, अंडा, सूर्य की किरण और मशरूम विटामिन डी का अच्छा स्त्रोत है। महिलाओं को अपनी डाइट में इन्हें जरूर शामिल करना चाहिए । 

विटामिन K

विटामिन K वैसे तो कई रोगों को दूर भगाता है। लेकिन विशेष तौर पर हृदय के लिए ये काफी फायदेमंद है। यह हृदय रोग के जोखिम को कम करता है, हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसकी कमी से पीरियड्स में अत्यधिक ब्लीडिंग की प्रोब्लम होती है। प्रत्येक महिलाओं को अपनी डाइट में विटामिन K को शामिल करना चाहिए। डॉक्टर्स इस विटामिन को पर्याप्त मात्रा में आहार स्रोत या सप्लीमेंट्स से इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। उसका प्रमुख स्रोत हरी पत्तेदार सब्जियां, मछली, दिल और मांस है।  

विटामिन बी 12

विटामिन बी 12 शरीर के लिए बेहद जरूरी है। हम जोभी खाते हैं वह उसे ग्लूकोज में तबदिल करता और हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। साथ ही ये मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है। इसलिए उन्हें इस विटामिन की ज्यादा आवश्कता होती है। मछली, मांस, चिकन, अंडे, दूध या दूध से बने उत्पादों में यह प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। 

फोलिक एसिड 

फोलिक एसिड गर्भवती महिलाओं के लिए अति आवश्यक है। ये न्यूरोलॉजिकल समस्याओं और दूसरी पुरानी बीमारी को ठीक करने में सहायता करता है। जो महिलाएं बच्चा प्लान करने की सोच रही हैं उनके लिए भी ये विटामिन बेहद जरूरी है। इसका मुख्य स्त्रोत हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे- पालक, मेथी, फलियां, मटर, खरबूजा, संतरा, केले, नींबू, स्ट्रॉबेरी और अंगूर हैं। इसके अलावा आटा, चावल, ब्रेड, साबुत अनाज और अंडे में भी ये पाया जाता है। 

मैग्नीशियम

बढ़ती उम्र की महिलाओं के लिए मैग्नीशियम भी बेहद जरूरी है। ये दर्द से राहत दिलाता है और मूड को अच्छा रखता है। ये विटामिन पीएमएस के लिए भी जरूरी है। यह तिल, केला, मछली, सोयाबीन एवोकाडो, गेहूं और टोफू में पाया जाता है। काले सेम मैग्नीशियम का सबसे अच्छा स्त्रोत है। 
 

Related News