30 APRTUESDAY2024 10:12:08 PM
Nari

इस वजह से असल जिंदगी में बाहुबली की नहीं हुई देवसना, रिश्ते में किसी तीसरे के चलते आई थी दरार

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 02 Mar, 2023 04:42 PM
इस वजह से असल जिंदगी में बाहुबली की नहीं हुई देवसना, रिश्ते में किसी तीसरे के चलते आई थी दरार

इन दिनों बाहुबली एक्टर प्रभास का नाम उनकी आने वाली फिल्म आदिपुरुष की को-स्टार कृति सेनन के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि एक्ट्रेस इस बारे में खुलकर बात कर चुकी है, लेकिन फिर भी अफवाहें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इससे पहले प्रभास और बाहुबली की देवसेना यानि अनुष्का शेट्टी एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की जोड़ी फैंस को भी खूब पसंद आती थी। दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकारा है और रिपोर्ट्स की मानें तो अब प्रभास और अनुष्का का ब्रेकअप भी हो चुका है। हाल ही में दोनों के ब्रेकअप की काफी चौंकाने वाली वजह सामने आई है।

PunjabKesari

सगाई की भी आईं खबरें

एक्ट्रेस का प्रभास से मुलाकत फिल्म बिल्ला के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों ने कई हिट फिल्में दीं। ये कपल बाहुबली और बहुबली के पार्ट 2 में भी नजर आए थे। इन फिल्मों के बाद से दोनों के लिंकअप की खूब खबरें फैली हुई थीं। फिल्मों के अलावा असल जिंदगी में दोनों की जोड़ी पसंद की जाती थी। दोनों के अफेयर की खबरों के बाद उनके सगाई करने के भी चर्चे होने लगे। हालांकि दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताया।

क्यों हुआ था ब्रेकअप?

कुछ समय के बाद अनुष्का के अफेयर की खबरें एक सीनियर एक्टर के साथ आने लगीं। जब यह बात प्रभास की मां के कानों में पड़ी तो उन्होनें प्रभास और अनुष्का की शादी के लिए मना कर दिया। हालांकि इसके बाद भी दोनों अच्छे दोस्त बने रहे और बाद में प्रभास का नाम कृति सेनन के साथ जुड़ा लगा। सिर्फ इतना नहीं जब भी दोनों को एकसाथ देखा जाता तो फैंस इनकी सगाई के भी चर्चे करते नहीं थकते थे। हालांकि प्रभास की टीम एंगेजमेंट की खबरों का खंड़न कर चुकी है।

PunjabKesari

आज भी होती है चर्चा

हालांकि अभी तक प्रभास और अनुष्का दोनों ने ही शादी नहीं की है। फैंस जब भी दोनों को एकसाथ देखते हैं तो उनकी जोड़ी की तारीफ करते हैं। लेकिन अनुष्का और प्रभास आज भी ब्रेकअप के बाद अच्छे दोस्त बने हुए हैं। दोनों में से जब भी किसी को एक दूसरे की जरुरत होती है तो वह साथ नजर आते हैं। 

PunjabKesari

Related News