10 OCTSATURDAY2026 8:37:27 PM
Nari

गोल्डन साड़ी, मराठी नथ और चंद्र बिंदी... गणेश चतुर्थी पर आयशा खान का दिखा खूबसूरत अंदाज

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 19 Sep, 2026 05:34 PM
गोल्डन साड़ी, मराठी नथ और चंद्र बिंदी... गणेश चतुर्थी पर आयशा खान का दिखा खूबसूरत अंदाज

 नारी डेस्क:  'शरारात' गाने से अपनी पहचान बनाने वाली आयशा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरों और अलग-अलग लुक्स से फैंस का ध्यान खींचती हैं। अब गणेश चतुर्थी के मौके पर आयशा ने अपना बेहद खूबसूरत मराठी लुक शेयर किया है। गोल्डन साड़ी, मराठी नथ और माथे पर चंद्र वाली बिंदी में आयशा का अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

PunjabKesari

मराठी लुक में बेहद खूबसूरत लगीं आयशा

आयशा खान ने अपने इस खास लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने मराठी में लिखा, 'पदरात चांदणं, नजरेत स्वप्नं', जिसका मतलब है- 'आंचल में चांदनी और आंखों में सपने।' तस्वीरों में आयशा गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने मरून कलर का बैकलेस ब्लाउज पहना है। अपने लुक को और खास बनाने के लिए एक्ट्रेस ने पारंपरिक मराठी नथ और चंद्र वाली बिंदी लगाई है। बालों में आयशा ने मेसी बन बनाया है, जिसे घुंघरू से सजाया गया है। उनका पूरा लुक ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ काफी ग्लैमरस भी लग रहा है।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें: Nita Ambani से पहले Sonam Kapoor भी पहन चुकी हैं ये ये Latest Viral Necklace

फैंस ने कहा- 'मेरी मराठी मुलगी'

आयशा की तस्वीरें सामने आते ही फैंस ने कमेंट्स में उनकी तारीफ शुरू कर दी। किसी ने उन्हें बेहद खूबसूरत बताया तो किसी ने उनके मराठी लुक की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, 'आयशा से ज्यादा इंस्टाग्राम पर कोई खूबसूरत नहीं है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'बहुत ही सुंदर।' एक फैन ने प्यार लुटाते हुए कमेंट किया, 'मेरी मराठी मुलगी।' आयशा के इस ट्रेडिशनल अंदाज को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और उनकी तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

PunjabKesari

इन प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं आयशा

वर्कफ्रंट की बात करें तो आयशा खान हाल ही में कपिल शर्मा के साथ फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' में नजर आई थीं। इससे पहले वह 'धुरंधर' के 'शरारत' गाने में दिखाई दी थीं। इस गाने में उनके अंदाज और डांस को भी दर्शकों की तरफ से काफी पसंद किया गया था। 

 
 

Related News