18 OCTSUNDAY2026 5:56:40 PM
Life Style

पेरिस में जाह्नवी कपूर का 'अप्सरा' लुक, व्हाइट-गोल्डन आउटफिट में दिखा रॉयल अंदाज

  • Edited By Monika,
  • Updated: 04 Oct, 2026 05:23 PM
पेरिस में जाह्नवी कपूर का 'अप्सरा' लुक, व्हाइट-गोल्डन आउटफिट में दिखा रॉयल अंदाज

नारी डेस्क : बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपने फैशन और ग्लैमरस लुक्स से अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। इस बार पेरिस में उनका देसी अंदाज देखने को मिला, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया। व्हाइट और गोल्डन आउटफिट में जाह्नवी किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। उनकी खूबसूरत ड्रेस, मिनिमल ज्वेलरी और नेचुरल मेकअप ने पूरे लुक को बेहद एलिगेंट बना दिया।

पेरिस में दिखा जाह्नवी का रॉयल अवतार

पेरिस फैशन वीक के दौरान शांगरी-ला होटल में आयोजित एक खास पार्टी में जाह्नवी कपूर अपने शानदार लुक में नजर आईं। उन्होंने पंकज एंड निधि का कस्टम आउटफिट पहना था, जिसे उनकी स्टाइलिस्ट और कजिन रिया कपूर ने स्टाइल किया। व्हाइट और गोल्डन रंग की यह ड्रेस देखने में साड़ी जैसी लग रही थी, जिसमें खूबसूरत प्लेट्स और ड्रेपिंग का इस्तेमाल किया गया था। ड्रेस का पल्लू जाह्नवी के शरीर पर बेहद खूबसूरती से ड्रेप किया गया था, जो कलाई से होता हुआ नीचे तक जा रहा था। इस इंडियन टच वाले मॉडर्न आउटफिट में उनका पूरा लुक काफी रॉयल और ग्लैमरस नजर आया।

PunjabKesari

खास था ब्लाउज का डिजाइन

जाह्नवी के आउटफिट का ब्लाउज भी काफी यूनिक था। पहली नजर में यह बस्टियर जैसा दिखाई देता है, लेकिन इसकी स्लीव्स की जगह गोल्डन लूप्स और ब्लश पिंक टैसल्स लगाए गए थे। ये डिटेलिंग उनके लुक को और आकर्षक बना रही थी। एक्ट्रेस ने एक्सेसरीज को काफी मिनिमल रखा। उन्होंने कानों में छोटे गोल्ड स्टड्स पहने और बालों को टाइट बन में बांधा। वहीं, फ्रेश और नेचुरल मेकअप ने उनके पूरे लुक को सॉफ्ट और एलिगेंट टच दिया।

PunjabKesari

कान्स वाला अंदाज भी आया याद

जाह्नवी का यह 'अप्सरा' अंदाज देखकर फैंस को उनका पिछला कान्स लुक भी याद आ गया। कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान उन्होंने सफेद शिफॉन की 'वेट-लुक' साड़ी पहनकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। समुद्र किनारे चांदनी रात में उनका वह लुक काफी ग्लैमरस और बोल्ड नजर आया था।

PunjabKesari

ग्लोबल मंच पर देसी फैशन का जलवा

जाह्नवी कपूर के इस लुक की खास बात यह रही कि इसमें मॉडर्न फैशन के साथ भारतीय पहनावे की खूबसूरती भी नजर आई। इंटरनेशनल इवेंट्स में वह अक्सर भारतीय स्टाइल को नए और मॉडर्न अंदाज में पेश करती दिखाई देती हैं। रिया कपूर की स्टाइलिंग और जाह्नवी के कॉन्फिडेंस ने इस पूरे लुक को और खास बना दिया।

Related News