18 OCTSUNDAY2026 4:35:50 PM
Life Style

स्पेन में गर्ल गैंग संग वेकेशन एंजॉय कर रहीं आलिया भट्ट, बीच आउटफिट शेयर की तस्वीरें

  • Edited By Monika,
  • Updated: 07 Oct, 2026 06:03 PM
स्पेन में गर्ल गैंग संग वेकेशन एंजॉय कर रहीं आलिया भट्ट, बीच आउटफिट शेयर की तस्वीरें

नारी डेस्क : बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों फिल्मों से ब्रेक लेकर स्पेन में अपनी गर्ल गैंग के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। एक्ट्रेस स्पेन के मालोर्का में छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं। उनकी बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर ने इस ट्रिप की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें आलिया दोस्तों के साथ मस्ती करती और अलग-अलग लुक्स में नजर आ रही हैं। तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

PunjabKesari

समुंदर किनारे गर्ल गैंग संग मस्ती

आकांक्षा रंजन कपूर के फोटो डंप में आलिया भट्ट अपनी दोस्तों के साथ खूब एंजॉय करती नजर आ रही हैं। कभी पूरी गैंग कैफे में बैठकर बातचीत करती दिखती है, तो कभी सभी दोस्त समुद्र किनारे पोज देती नजर आती हैं। एक तस्वीर में आलिया और उनकी सहेलियां बीच पर खड़े होकर हंसते हुए कैमरे के लिए पोज कर रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आकांक्षा ने कैप्शन में लिखा, "This and nothing else." यानी इस वक्त वे इस वेकेशन को इतना एंजॉय कर रही हैं कि उन्हें इससे ज्यादा किसी और चीज की जरूरत महसूस नहीं हो रही।

PunjabKesari

आलिया के बीच लुक ने खींचा ध्यान

वेकेशन की तस्वीरों में आलिया के आउटफिट्स भी काफी चर्चा में हैं। एक फोटो में वह रेड कलर के स्टाइलिश बीच आउटफिट में नजर आ रही हैं। उन्होंने सिर पर व्हाइट बैंडाना बांधा हुआ है, जो उनके लुक को और भी कूल बना रहा है। एक अन्य तस्वीर में आलिया व्हाइट लेस डिटेलिंग वाले जालीदार टॉप में दिखाई दे रही हैं। वहीं शाम के लिए उन्होंने रेड कलर की खूबसूरत ड्रेस चुनी। खास बात यह है कि इसी लुक वाली तस्वीर को आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल फोटो भी बना लिया है। आलिया के अलावा उनकी गर्ल गैंग के फैशन लुक्स भी काफी आकर्षक नजर आ रहे हैं। पूरी ट्रिप की तस्वीरों में दोस्तों की बॉन्डिंग और वेकेशन वाइब साफ नजर आ रही है।

PunjabKesari

'अल्फा' के बाद इन फिल्मों में आएंगी नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट पिछली बार फिल्म 'अल्फा' में नजर आई थीं। इस स्पाई फिल्म में उनके साथ शरवरी वाघ भी थीं। अब एक्ट्रेस संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में दिखाई देंगी। फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल नजर आएंगे। फिल्म के जनवरी 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है। इसके अलावा आलिया और संजय लीला भंसाली की फिल्म 'इंशाअल्लाह' को लेकर भी लंबे समय से चर्चा होती रही है, हालांकि इस प्रोजेक्ट को लेकर अभी कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है।

PunjabKesari

Related News