19 APRFRIDAY2024 6:28:39 PM
Nari

58 की उम्र में मॉडलिंग का सपना किया पूरा, बाकी महिलाओं के लिए मुक्ता बनी Inspiration

  • Edited By palak,
  • Updated: 03 Oct, 2022 11:24 AM
58 की उम्र में मॉडलिंग का सपना किया पूरा, बाकी महिलाओं के लिए मुक्ता बनी Inspiration

कड़ी मेहनत और परिश्रम के साथ हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। लेकिन कई बार इंसान के हालात इस चीज में उसका साथ नहीं देते। जिसके चलते जिंदगी आगे बढ़ जाती हैं। एक उम्र के बाद हिम्मत भी साथ देना बंद कर देती है। लेकिन यदि आप में कुछ करने का साहस है तो हालात भी आपके साथ होंगे। ऐसी ही एक मिसाल गुरुग्राम की मुक्ता सिंह ने कायम की है। मुक्ता अपनी जिंदगी जीना ही भूल गई थी। लेकिन एक उम्र में उन्होंने अपने कठिन परिश्रम के साथ अपना सपना पूरा किया। तो चलिए जानते हैं मुक्ता की जिंदगी की कहानी के बारे में...

58 की उम्र में शुरु की मॉडलिंंग 

बढ़ती उम्र में जहां लोग अपने सपनों को जीना भूल जाते हैं वहीं मुक्ता सिंह ने अपने सपने की पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम किया। मुक्ता ने 58 की उम्र में मॉडलिंग शुरु करके लोगों के बीच एक मिसाल कायम की। इस कदम के जरिए वह कई महिलाओं के लिए एक मिसाल बन गई हैं। 

PunjabKesari

कौन है मुक्ता सिंह? 

मुक्ता गुरुग्राम की रहने वाली हैं। वह एक मां होने के साथ-साथ पेंटर और बहुत अच्छी मॉडल भी हैं। बढ़ती उम्र में अपने स्टाइल के साथ वह कॉलेज स्टुडेंट्स को भी मात दे सकती हैं। मुक्ता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह इतनी ज्यादा उम्र की होने के बावजूद भी बहुत ही सुंदर और खूबसूरत भी हैं। मुक्ता ने सोफिया स्कूल और कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की है। इसके अलावा उन्होंने इंग्लिश में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। मास्टर्स खत्म होते ही मुक्ता की शादी इंडियन एयरफोर्स के फाइटर पायलट से हो गई। मुक्ता ने खुद बताया कि उनकी शादी लव-कम-अरेंज मैरिज थी। लेकिन वह अपनी शादी में बहुत ही खुश थी। 

घर की जिम्मेदारियों ने छिन लिए मुक्ता के सपने 

मुक्ता की शादी एक फाइटर पायलट से हुई थी। उनके पति का अलग-अलग जगह पर ट्रांसफर होता रहता था। कुछ समय के बाद मुक्ता के बच्चे हो गए जिससे उनके ऊपर जिम्मेदारियां और भी ज्यादा बढ़ गई। अपनी बीमार मां की देखभाल भी मुक्ता को ही करनी पड़ती थी जिसके कारण वह अपनी खुद की जिंदगी नहीं जी पाई। इस दौरान वह फुलटाइम जॉब नहीं कर पाई जिसके कारण वह कभी-कभी थोड़े बहुत काम कर लेती थी। 

PunjabKesari

 फ्रीलांसर के तौर पर किया काम

मुक्ता ने अपने आप को व्यस्त रखने के लिए कई सारे काम किए। अखबार और मैगजीन के लिए उन्होंने फ्रीलांस काम भी किया लेकिन कभी भी फुल टाइम करियर के बारे में नहीं सोचा। इसके अलावा आर्ट म्यूजिक के प्रति मुक्ता को बहुत प्यार था,  जिससे उन्होंने आयकॉनिक म्यूजिकल ऑयकॉन के चेहरों को पेंट करने के लिए भी उत्साहित किया। साथ ही मुक्ता ने ग्राफिक इमेजरी के जरि सबसे लोकप्रिय गीतों को भी अपनी पेंटिंग में शामिल किया। 

शुरु से ही स्टाइलिश रही मुक्ता 

मुक्ता ने बताया कि वह शुरु से ही थोड़ी स्टाइलिश रही हैं समय के साथ वह स्वंय को अपडेट भी करती रही थी। फैशन हो या सोशल मीडिया वह कभी भी कोई नई चीज सिखने से पीछे नहीं हटी। मॉडलिंग करियर की शुरुआत के बारे में मुक्ता ने बात करते हुए बताया कि एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए उन्होंने एक डिजाइनर साड़ी खरीदी। जिसके बाद उस साड़ी के साथ उन्होंने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की। मुक्ता की तस्वीरें देख टीम अकारो (Akaaro) ने उन्हें संपर्क किया। टीम अकारो ने उन्हें मॉडलिंग का ऑफर दिया। इसी ऑफर ने मुक्ता की जिंदगी बदल दी। लोगों ने उन्हें काफी समझाया कि इस उम्र में मुक्ता को मॉडलिंग नहीं करनी चाहिए लेकिन उन्होंने किसी की नहीं मानी। इसके बाद आज मुक्ता श्वेता कपूर जैसी एक लोकप्रिय डिजाइनर के लिए मॉडलिंग करने के लिए फीचर हो गई हैं। 

PunjabKesari

फैमिली ने किया स्पोर्ट 

मुक्ता को फैमिली ने भी पूरा स्पोर्ट किया। उनकी इस एक नई शुरुआत को फैमिली ने खुले दिल के साथ अपनाया और अपने दम पर मुक्ता ने सपनों को भी पूरा किया। मुक्ता ने वो भी सारे सपने पूरे किए जो उन्होंने कभी किसी समय पर देखे। 

PunjabKesari


 

Related News