21 AUGFRIDAY2026 7:45:06 PM
Life Style

जिसे समझा था पुराना ट्रेंड, अब उसी सिलाई मशीन की 1.5 गुना ज्यादा बढ़ी डिमांड!

  • Edited By Monika,
  • Updated: 21 Aug, 2026 03:17 PM
जिसे समझा था पुराना ट्रेंड, अब उसी सिलाई मशीन की 1.5 गुना ज्यादा बढ़ी डिमांड!

नारी डेस्क : कभी घरों के ड्राइंग रूम और सिलाई के कोनों की पहचान रही सिलाई मशीन अब एक बार फिर लोगों की पसंद बनती नजर आ रही है। आधुनिक दौर में भले ही सिलाई मशीनों का इस्तेमाल कम होता दिखा हो, लेकिन अब इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है। उषा इंटरनेशनल के मुताबिक, देश में सिलाई मशीनों की मांग फिलहाल उद्योग की उत्पादन क्षमता से करीब 1.5 गुना ज्यादा है।

उत्पादन क्षमता से डेढ़ गुना ज्यादा मांग

उषा इंटरनेशनल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अनिल दुआ ने Financial Express से बातचीत में बताया कि आज के समय में भले ही लोगों को लगता हो कि सिलाई मशीन खरीदने वाले कम हो गए हैं, लेकिन वास्तविक स्थिति इसके उलट है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सिलाई मशीनों की मांग उद्योग की उत्पादन क्षमता से कम से कम 1.5 गुना अधिक है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि देश में सिलाई मशीनों की लोकप्रियता एक बार फिर बढ़ रही है।

PunjabKesari

क्यों बढ़ रही है सिलाई मशीनों की मांग?

कंपनी के मुताबिक, सिलाई मशीनों की बढ़ती मांग के पीछे कई कारण हैं। इनमें घरेलू इस्तेमाल, रोजगार और आजीविका से जुड़ी सरकारी योजनाएं, बुटीक का बढ़ता कारोबार और घर से काम करने वाले छोटे व्यवसाय प्रमुख हैं। इसके अलावा लोग अब सिलाई को सिर्फ जरूरत के तौर पर नहीं, बल्कि क्रिएटिविटी, DIY (Do It Yourself), स्किल डेवलपमेंट और होम-बेस्ड एंटरप्रेन्योरशिप के तौर पर भी देख रहे हैं। यही वजह है कि ग्राहक अब साधारण सिलाई मशीनों के बजाय ज्यादा एडवांस फीचर्स वाली मशीनों में भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

यें भी पढें : बड़े ब्रेस्ट वाली महिलाओं में आम हैं ये 4 परेशानियां, जानें कारण

 

PM Vishwakarma योजना से भी मिला सहारा

उद्योग से जुड़े लोगों के अनुसार, केंद्र सरकार की PM Vishwakarma योजना ने भी सिलाई मशीनों के बाजार को बढ़ावा देने में भूमिका निभाई है। यह योजना पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को उनके काम को आगे बढ़ाने में सहायता देती है। ऐसी योजनाओं के कारण सिलाई से जुड़े काम को रोजगार और स्वरोजगार के विकल्प के तौर पर बढ़ावा मिल रहा है, जिससे सिलाई मशीनों की मांग को भी सपोर्ट मिल रहा है।

PunjabKesari

हर बुटीक में दिख रही तीन सिलाई मशीनें

अनिल दुआ के मुताबिक, देश में तेजी से बढ़ रहे बुटीक कारोबार ने भी सिलाई मशीनों की मांग बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि एक बुटीक में औसतन तीन सिलाई मशीनें देखने को मिलती हैं। ऐसे में बुटीक की संख्या बढ़ने के साथ मशीनों की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। आज सिलाई मशीन सिर्फ कपड़े सिलने तक सीमित नहीं रह गई है। लोग इसका इस्तेमाल डिजाइनिंग, क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स, छोटे कारोबार और घर से कमाई के लिए भी कर रहे हैं। यही कारण है कि बाजार में बेसिक मॉडल के साथ-साथ एडवांस सिलाई और कढ़ाई जैसी सुविधाओं वाली मशीनों की मांग भी बढ़ रही है।
 

Related News