फिटनेस हो या फिर फैशन स्टार्स किड इन दोनों मामलों में खुद को एक्टिव रखते हैं। सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान का स्टाइल आजकल बहुत से लोग पसंद करते हैं। नेचुरल ब्यूटी के लिए जानी जाती सारा जल्द ही फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं। पार्टी हो या फिर जिम आउटफिट्स उन्हें हर समय अलग अंदाज में देखा जा सकता है। हाल ही में सारा अली खान मुंबई के बांद्रा में स्पोट हुई। इस समय उनका स्टाइल सिंपल के साथ ट्रैडिशनल था।
व्हाइट कलर के सिंपल सलवार सूट के साथ उन्होंने यैलो कलर का दुप्पटा कैरी किया हुआ था। खुले बालों और बिना मेकअप में वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। फुटवियर की बात करें तो इसके साथ उन्होने सिंपल और कंफर्टेबल फ्लिप फ्लॉप पहनी हुई थी। पार्टी हो या आउटिंग आजकल व्हाइट कलर खूब ट्रेंड में चल रहा है।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP