07 MAYTUESDAY2024 2:38:54 AM
Nari

अक्षय कुमार पर भड़के संजय राउत,बोले- मुंबई का अपमान होते ही ये गर्दन झुकाकर बैठ जाते हैं

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 13 Sep, 2020 12:32 PM
अक्षय कुमार पर भड़के संजय राउत,बोले- मुंबई का अपमान होते ही ये गर्दन झुकाकर बैठ जाते हैं

संजय राउत और कंगना की जुबानी जंग अभी शांत होने का नाम नहीं ले रही है। संजय राउत नेकंगना के लिए अभद्र भाषा के प्रयोग करने पर चाहे सफाई दे दी हो लेकिन अभी भी ये आग शांत नहीं हुई हैं। जी हां...कंगना रनौत के बाद अब संजय राउत ने अक्षय कुमार को भी अपने निशाने पर ले लिया है। 

PunjabKesari

मुंबई के सपोर्ट में नहीं बोले अक्षय 

हाल ही में शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में संजय राउत ने अपनी तीखी बातों से अक्षय कुमार पर वार किया है। खिलाड़ी अक्षय पर वार करते हुए संजय ने कहा ,' कंगना ने जब मुंबई का अपमान किया था तो अक्षय कुमार जैसे एक्टर्स भी इस शहर के सपोर्ट में नहीं आए।  संजय राउत ने आगे कहा जब मुंबई का अपमान होता है तो ये सब गर्दन झुकाकर बैठ जाते हैं।

ये कैसी एकतरफी आजादी है? 

PunjabKesari

संजय राउत ने कंगना पर निशाना साधते हुए कहा ,' एक नटी (अभिनेत्री) मुंबई में बैठकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को तू-तड़ाक की भाषा में बोलती है। उन्हें चुनौती देने की बात भी करती है लेकिन उस पर महाराष्ट्र की जनता द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं दी जाती है, ये कैसी एकतरफा आजादी है? 

कंगना का मत सब का मत नहीं है 

संजय राउत ने आगे कहा ,' कम-से-कम हिंदी फिल्म जगत को तो मुंबई के अपमान के विरोध में आगे आना चाहिए था। कंगना का मत पूरे फिल्म जगत का मत नहीं है। कम-से-कम अक्षय कुमार जैसे बड़े कलाकारों को तो सामने आना ही चाहिए था आखिर मुंबई ने उन्हें भी दिया ही है।' 

बुलडोजर चलने पर वो ड्रामा करती है 

PunjabKesari

संजय राउत ने सामना में आगे लिखा,' जब कंगना के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलता है तो वह ड्रामा करने लगती है। इसे राम मंदिर बताने लगती है। उसने अपना यह अवैध निर्माण उसी के द्वारा घोषित पाकिस्तान में किया था।'

कंगना के सपोर्ट में आए स्टार्स 

आपको बता दें कि बीएमसी ने जब कंगना के ऑफिस जाकर तोड़ फोड़ की तो इस काम की सभी ने कड़ी निंदा की और कंगना के सपोर्ट में बहुत से स्टार्स आए। अनुपम खेर से लेकर दिया मिर्जा तक सभी ने कंगना का साथ दिया। 

 

Related News