25 APRTHURSDAY2024 10:56:16 AM
Nari

South Indian Special Recipe: इडली डोसा नहीं इस बार डिनर में बनाएं टेस्टी रसम

  • Edited By palak,
  • Updated: 14 Mar, 2023 01:12 PM
South Indian Special Recipe: इडली डोसा नहीं इस बार डिनर में बनाएं टेस्टी रसम

इडली डोसा एक ऐसा साउथ इंडियन फूड है जिसे भारत में भी काफी पसंद किया जाता है। जैसे ही साउथ इंडियन फूड की बात चलती है तो सबसे पहले दिमाग में सिर्फ इन दोनों चीजों का ही नाम आता है लेकिन अगर आप इन दोनों डिशेज को खाकर बोर हो गए हैं तो साउथ इंडियन स्पेशल रसम का स्वाद भी चख सकते हैं। रसम एक ऐसी साउथ इंडियन डिश है जिसे दालों के साथ बनाया जाता है। इसमें इस्तेमाल होने वाले मसाले इसका स्वाद और भी बढ़ा देते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में... 

सामग्री 

टमाटर - 2 
राई - 2 चम्मच 
करी पत्ता - 15-20
हरी मिर्च - 2-3
धनिया - 1 कप 
इमली - 1 कप 
हल्दी - 1 चम्मच 
हींग - 1 चम्मच 
सूखी लाल मिर्च - 1/2 चम्मच
तेल - जरुरतअनुसार 
पानी - 2 कप 
नमक - स्वादअनुसार 
जीरा - 1 चम्मच 
लहसुन - 2-3 डलियां 
धनिया - 1 कप 
काली मिर्च - 2  चम्मच

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले हरी मिर्च, धनिया, टमाटर बारीक-बारीक करके काट लें। 
2. फिर एक मिक्सर में जीरा, लहसुन की कलियां, धनिया, काली मिर्च डालकर ब्लैंड कर लें। 
3. अब मिश्रण से एक पेस्ट तैयार कर लें और बाउल में निकालकर रख दें। 
4. एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें और उसमें राई, सूखी लाल मिर्च, हींग, करी पत्ता डालकर भून लें। 
5. इसके बाद भूने हुए मसालों में तैयार पेस्ट डालें और 2 मिनट तक फ्राई कर लें। 
6. मिश्रण को तब तक पकाएं जबतक टमाटकर अच्छे से मिक्स न हो जाए। 
7. फिर इसमें इमली और पानी मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। 
8. मिक्स करने के बाद 10 मिनट के लिए रसम को पकाएं। 
9. बीच-बीच में इसे चलाते रहें ताकि इसका कच्चापन खत्म न हो। 
10. जैसे यह अच्छे से उबल जाए तो उसमें बारीक-बारीक हरा धनिया काटकर डालें। 
11. आपकी टेस्टी रसम बनकर तैयार है। आप इसे चावल के साथ सर्व कर सकते हैं। 

PunjabKesari


 

Related News