18 OCTSUNDAY2026 9:23:55 PM
Nari

एक बार जरूर ट्राई करें ये Paneer Rice Bowl

  • Edited By Monika,
  • Updated: 08 Oct, 2026 07:26 PM
एक बार जरूर ट्राई करें ये Paneer Rice Bowl

नारी डेस्क : अगर आप रोज-रोज वही खाना खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ ऐसा ट्राई करना चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पेट भरने वाला भी हो, तो Mexican-Style Paneer Rice Bowl आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें मसालेदार राइस, राजमा, स्वीट कॉर्न, रंग-बिरंगी शिमला मिर्च और सुनहरा ग्रिल्ड पनीर शामिल होता है। ऊपर से क्रीमी पनीर सॉस इस बाउल के स्वाद को और भी खास बना देती है।

PunjabKesari

इसे बनाने के लिए चाहिए

पके हुए चावल
पनीर
उबले हुए राजमा
स्वीट कॉर्न
शिमला मिर्च
प्याज
टमाटर
मसाले
तेल या बटर
क्रीमी पनीर सॉस

बनाने का तरीका

1. सबसे पहले पनीर के टुकड़ों को मसालों के साथ मैरिनेट करके तवे या पैन पर सुनहरा होने तक ग्रिल कर लें। अब एक पैन में थोड़ा तेल डालकर प्याज, शिमला मिर्च और टमाटर को हल्का भूनें। इसमें स्वीट कॉर्न और राजमा डालकर मसाले मिलाएं।

2. इसके बाद पके हुए चावल डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और कुछ मिनट तक पकाएं, ताकि चावल में मसालों का स्वाद अच्छी तरह आ जाए।

3. अब एक बाउल में सबसे पहले मसालेदार राइस डालें। इसके ऊपर राजमा, स्वीट कॉर्न, शिमला मिर्च और ग्रिल्ड पनीर रखें। आखिर में क्रीमी पनीर सॉस डालकर सर्व करें।

टिप: इसे और ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए ऊपर से थोड़ा चीज, धनिया या चिली फ्लेक्स डाल सकते हैं।

नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें। 

iOS: https://apps.apple.com/in/app/id1225104109

Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkesari.yum

Related News