04 MAYSATURDAY2024 12:19:04 PM
Nari

इन कारणों से लड़कियों के निप्पल पड़ते हैं काले, ये Home Remedies देगी समस्या से राहत

  • Edited By palak,
  • Updated: 13 Jun, 2023 02:49 PM
इन कारणों से लड़कियों के निप्पल पड़ते हैं काले, ये Home Remedies देगी समस्या से राहत

महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिनमें से एक है ब्रेस्ट संबंधी समस्याएं। बहुत सी महिलाओं को यह समस्या होती है कि उनके निप्पल काले होने लगते हैं। लेकिन यह समस्या क्यों होती है और आप इससे कैसे राहत पा सकते हैं। आज आपको इसके बारे में बताएंगे तो चलिए जानते हैं ...

पुबर्टी 

जब लड़कियां जवान होती हैं तो उनके शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। खासतौर पर लड़कियों के लिए जो 10-14 साल की उम्र होती है उस दौरान उसके शरीर में हार्मोनल परिवर्तन होते हैं जिसके कारण यह समस्या हो सकती है। 

PunjabKesari

ब्रेस्ट कैंसर 

ब्रेस्ट कैंसर जैसी खतरनाक समस्या के कारण भी निप्लस के रंग में बदलाव हो सकता है। वहीं इसके कारण निप्पल्स में काले रंग की गांठ भी दिखाई दे सकती है। 

ब्रेस्टफीडिंग 

अगर आप ब्रेस्टफीडिंग करवाती हैं तो भी इनका रंग काला पड़ सकता है। महिलाओं के शरीर में दूध उत्पादन के लिए एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन का स्तर ज्यादा बनता है जिससे निपल्स का रंग काला पड़ सकता है। 

PunjabKesari

गर्भावस्था 

गर्भावस्था के दौरान हार्मोन्स के स्तर में उतार चढ़ाव हो सकता है। इस दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं जिनमें से एक रंग भी एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन का स्तर भी बढ़ सकता है जिससे निपल्स काले पड़ सकते हैं।

ऐसे करें अपना बचाव 

. यदि आपको निप्पलस में कालापन दिखता है तो आप यहां पर किसी भी क्रीम का इस्तेमाल न करें क्योंकि यहां की त्वचा बहुत ही नाजुक होती है। इसके अलावा सूर्य की रोशनी के संपर्क में आने से मेलेनिन के उत्पादन में समस्या आ सकती है। 

. डॉक्टर को संपर्क करें और उनके द्वारा बताया गया सनस्क्रीन लोशन ही इस्तेमाल करें। 

. खुद को हाईड्रेटेड रखने का प्रयास करें और कॉस्मेटिक उत्पादों का इस्तेमाल यहां पर न करें। 

PunjabKesari

. कोई कठोर साबुन भी इस्तेमाल न करें। नहाने के बाद क्रीम या फिर मॉइश्चराइजर लगाएं। 

ये घरेलू नुस्खे भी आएंगे काम 

शहद, दही और नींबू का रस 

शहद में दही और नींबू का रस मिलाकर एक पेसट तैयार कर लें। इसके बाद 15 मिनट के लिए मिश्रण को यहां पर लगाएं। तय समय के बाद त्वचा को गुनगुने पानी से धो लें।  यदि आपको नींबू का इस्तेमाल करने से कोई एलर्जी होती है तो इसका इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें। 

गुलाब जल 

रोज रात को सोने से पहले जहां पर गुलाब जल लगाएं। अगले दिन सुबह त्वचा साफ पानी से धो लें। 

PunjabKesari

बादाम का पेस्ट 

बादाम के पेस्ट में कच्चा दूध मिलाएं। इसके बाद इसे निप्पलस पर लगाएं। 15 मिनट के बाद त्वचा सादे पानी से धो लें। इससे भी निप्पल का रंग ठीक होने लगेगा। 

Related News