02 MAYTHURSDAY2024 10:39:47 PM
Nari

ऐसा क्या लगा है Nita Ambani के 400 Crore के Phone में?

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 01 Dec, 2023 07:56 PM
ऐसा क्या लगा है Nita Ambani के 400 Crore के Phone में?

अंबानी फैमिली की पावरफुल लेडी, नीता अंबानी की फैन फोलोइंग, बॉलीवुड दीवाज से कम नहीं है। नीता अंबानी क्या खाती हैं और कैसा लाइफस्टाइल कैरी करती हैं? यह जानने की उत्सुकता शुरू से ही लोगों में देखने को मिली है। वैसे नीता अंबानी का लाइफस्टाइल है ही इतना रॉयल की देखने वाला बस उन्हें देखता ही रह जाता है। नीता के आउटफिट्स, ज्वैलरीज, फुटवियर, यहां तक उनका फोन सब कुछ खास है। अब आप सोच रहे होंगे कि बाकी सब चीजें तो ठीक है लेकिन फोन तो फोन हैं इसमें ऐसा क्या खास होगा? तो बता दें कि नीता अंबानी का फोन भी सबसे अलग और बहुत ज्यादा महंगा है। चलिए आपको बताते हैं ऐसा क्या है नीता अंबानी के फोन में जो इतना महंगा है?

PunjabKesari

नीता अंबानी के फोन में लगे हैं दुनिया के सबसे कीमती हीरे

दरअसल नीता अंबानी के फोन में दुनिया के सबसे कीमती हीरों में से एक हीरा जड़ा है। यह एक बड़ा साइज का पिंक डायमंड है। यह आईफोन स्मार्ट फोन्स की लिस्ट में यह दुनिया का सबसे महंगा फोन है, जिसकी कीमत जगुआर और BMW से भी कहीं ज्यादा है। चलिए आपको इस फोन के बारे में ही बताते हैं।नीता अंबानी के पास फाल्कन सुपरनोवा आईफोन 6 पिंक डायमंड (Falcon Supernova iPhone 6 Pink Diamond) है। इस फोन की कीमत  48.5 मिलियन डॉलर यानि करीब 395 करोड़ रुपए है। इस फोन को बनाने के लिए फाल्कन सुपरनोवा ने iPhone 6 को कस्टमाइज किया है।

PunjabKesari

फोन के रियर पैनल में है डायमंड टच

साल 2004 में एपल ने आईफोन 6 को पेश किया था और फाल्कन सुपरनोवा ने आईफोन 6 को 24 कैरेट गोल्ड से सजाया। इसके साथ ही इसके रियर पैनल में एक बड़ा पिंक कलर का डायमंड अटैच किया गया है। कंपनी ने इस फोन को प्लेटेनियम से भी कोट किया है और साथ ही फोन में यूजर्स की सिक्योरिटी का भी खास ख्याल रखा गया है। इसमें इंफॉर्मेंशन को सिक्योर करने के लिए हैक प्रीवेंशन टेक्नोनॉजी का इस्तेमाल हुआ है। तो देखा आपने कंपनी ने कितने फीचर्स इस फोन में दिए हैं इसलिए तो यह शानदार फोन नीता अंबानी के पास है और इतना महंगा फोन लेना हर किसी के बस की बात भी नहीं है। रॉयल और बहुत मोटा बजट रखने वाले लोग ही ऐसा फोन खरीदने की सोच सकते हैं। इसके अलावा भी बहुत से फोन जो मंहगी लिस्ट में शामिल है जैसे आईफोन 3जी किंग्स बटन, गोल्डविश ले मिलियन आदि। अब तो आप जान गए होंगे कि ये फोन इतना महंगा क्यों हैं। नीता अंबानी के हाथ में सजा ये फोन कितना प्यारा और अट्रैक्टिव लगता होगा।

PunjabKesari


नीता अंबानी का रॉयल फैशन भी लोगों को पसंद है। उनके पास एक से बढ़कर एक हैवी और एंटिक ज्वैलरी हैं। वहीं डिजाइनर्स के आउटफिट्स में नीता अंबानी एक नहीं कई बार लाइमलाइट बटौर चुकी हैं। यूजर्स उनके रॉयल फैशन के मुरीद है।

Related News