19 APRFRIDAY2024 3:20:28 AM
Nari

मुसीबत में फंसे निक ब्रदर्स, अश्वेत महिला ने लगाया Bullying करने का आरोप

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 29 Nov, 2020 11:56 AM
मुसीबत में फंसे निक ब्रदर्स, अश्वेत महिला ने लगाया Bullying करने का आरोप

प्रियंका और निक जोनस की जोड़ी को फैंस खूब प्यार करते हैं। दोनों की आपसी बॉन्डिंग और प्यार किसी से छिपा नहीं हैं। हाथों में हाथ डाले प्रियंका-निक स्पाॅट किए जाते हैं। लेकिन हाल ही में निक जोनस पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक अश्वेत महिला ने निक जोनस और उनके दोनों भाईयों जो और केविन पर बुलिंग करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि थैंक्स गिविंग परेड के दौरान तीनों ने उसका मजाक उड़ाया था। 

PunjabKesari

जोनस ब्रदर्स पर बुलिंग करने का आरोप लगाने वाली महिला का नाम टेलर गैराॅन है। जो न्यूयाॅर्क के ब्रुकलाइन शहर की रहने वाली है। टेलर ने ट्वीट कर लिखा, 'सबको थैंक्सगिविंग की शुभकामनाएं, एक बार मैं जोनस भाइयों के साथ थैंक्सगिविंग परेड में थी और उन्होंने मेरा बहुत मजाक उड़ाया।' 

 

अन्य ट्वीट में टेलर ने एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा, 'बारिश के कारण यह तस्वीर साफ नहीं है। यह वही जगह है जहां जोनस भाइयों ने बहुत परेशान किया। वहां बाकी सबकुछ ठीक था सिर्फ इन तीनों भाइयों के अलावा।' 

 

महिला का किया यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फिलहाल महिला के लगाए इस आरोप पर प्रियंका चोपड़ा और जोनस ब्रदर्स का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। आपको बता दें निक जोनस और उनके भाइयों पर आरोप लगाने वाली महिला पेशे से राइटर है। 

Related News