10 NOVTUESDAY2026 12:20:24 PM
Life Style

मुस्लिम परिवार में जन्मीं  Actress ने बदला धर्म, पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप

  • Edited By Monika,
  • Updated: 29 Sep, 2026 11:29 AM
मुस्लिम परिवार में जन्मीं  Actress ने बदला धर्म, पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप

नारी डेस्क : साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस और राजनेता खुशबू सुंदर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना एक्टिंग करियर शुरू करने वाली खुशबू ने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ साउथ सिनेमा में भी अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इसके बाद उन्होंने राजनीति का रुख किया और अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़ते हुए अपनी पहचान बनाई। 29 सितंबर 1970 को चेन्नई में जन्मीं खुशबू सुंदर का असली नाम नखत खान है। उनका जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। बाद में उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया और फिल्म निर्देशक सुंदर सी. से शादी की। आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनके एक्टिंग करियर से लेकर राजनीति तक का सफर और उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ चर्चित पहलू।

8 साल की उम्र में पिता पर लगाए थे गंभीर आरोप

खुशबू सुंदर ने साल 2023 में एक इंटरव्यू के दौरान अपने बचपन से जुड़ा बेहद दर्दनाक अनुभव साझा किया था। 'मोजो स्टोरी' के 'वी द वुमन' कार्यक्रम में उन्होंने अपने पिता पर बचपन में यौन शोषण का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया था कि जब वह करीब 8 साल की थीं, तब उनके पिता ने उनके साथ गलत व्यवहार किया था। खुशबू के मुताबिक, वह लंबे समय तक इस घटना के बारे में चुप रहीं, लेकिन करीब 15 साल की उम्र में उन्होंने इसके खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि उनके पिता उनकी मां के साथ भी मारपीट और दुर्व्यवहार करते थे।

PunjabKesari

चाइल्ड आर्टिस्ट से शुरू हुआ एक्टिंग करियर

खुशबू सुंदर ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में भी काम किया और 'द बर्निंग ट्रेन', 'दीवाना मुझ सा नहीं', 'बेमिसाल', 'लावारिस', 'कालिया', 'दर्द का रिश्ता', 'नसीब' और 'जानू' जैसी फिल्मों में नजर आईं। हालांकि, उन्हें असली पहचान साउथ इंडियन सिनेमा से मिली। साल 1986 में उन्होंने 'कलियुग पांडावुलु' से तेलुगु सिनेमा में कदम रखा। इसके बाद 'धर्मथिन थलाइवन', 'मन्नान' और 'चिन्ना थंबी' जैसी फिल्मों ने उन्हें साउथ की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया। उनके करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों का योगदान बताया जाता है।

यें भी पढ़ें : लिवर खराब होने से पहले शरीर में दिखते हैं 4 संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

डीएमके से शुरू हुई राजनीतिक पारी

फिल्मों में पहचान बनाने के बाद खुशबू सुंदर ने राजनीति में कदम रखा। साल 2010 में उन्होंने डीएमके जॉइन की, लेकिन कुछ समय बाद पार्टी से अलग हो गईं। साल 2014 में उन्होंने कांग्रेस का हाथ थामा और पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद साल 2020 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) जॉइन कर ली। राजनीति में भी उन्होंने लगातार सक्रिय भूमिका निभाई है और तमिलनाडु की राजनीति में अपनी पहचान बनाई।

PunjabKesari

एक्टिंग के बाद राजनीति में भी बनाई पहचान

खुशबू सुंदर का सफर फिल्म इंडस्ट्री से राजनीति तक काफी अलग रहा है। एक तरफ उन्होंने साउथ सिनेमा में लंबी पारी खेली, वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक मंच पर भी सक्रिय भूमिका निभाई। उनकी निजी जिंदगी और उनके बेबाक बयानों को लेकर भी वह अक्सर चर्चा में रहती हैं।

Related News