03 MAYFRIDAY2024 12:37:16 PM
Nari

Somvar Upaye: आज के दिन कर लें ये काम, सारा साल भोलेनाथ बनाएंगे कृपा

  • Edited By palak,
  • Updated: 01 Jan, 2024 12:26 PM
Somvar Upaye: आज के दिन कर लें ये काम, सारा साल भोलेनाथ बनाएंगे कृपा

साल 2024 आज से शुरु हो चुका है। नया साल हर किसी के लिए खास होता है, हर कोई चाहता है सारा साल सुख-समृद्दि से भरा रहे। मां लक्ष्मी का घर में वास हो और धन संबंधी परेशानियां दूर रहें। इस साल का पहला दिन बहुत ही खास है क्योंकि आज सोमवार है। हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव का माना जाता है। ऐसे में आज के दिन कुछ उपाय करके आप भगवान शिव का आशीर्वाद पा सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं इस दिन आप कौन-कौन से उपाय कर सकते हैं....

भगवान शिव की आराधना करें 

आज के दिन भगवान शिव को लोटे में जल भरकर अर्पित करें। इसके साथ ही शिवमंदिर में जाकर भोलेनाथ की पूजा आराधना करें। इस उपाय को करने से भगवान शिव की सारा साल आप पर कृपा बनेगी। 

PunjabKesari

बेलपत्र चढ़ाएं

आज भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाएं। इसके साथ ही शिवजी को घी, शक्कर और गेंहू के आटे से बने प्रसाद का भोग लगाएं। शिवजी को बेलपत्र अति प्रिय है। ऐसे में शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करें। इससे वह प्रसन्न होंगे और आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी करेंगे। 

सफेद कपड़े पहनें 

आज के दिन सफेद कपड़े पहनकर भगवान शिव की आराधना करें। सफेद रंग का वस्त्र धारण करने से मन को शांति मिलती है। इसके अलावा आज के दिन भगवान शिव की पूजा के बाद माथे पर चंदन का तिलक लगाएं। इससे शिवजी की कृपा आप पर बनेगी। 

PunjabKesari

जरुर करें दान

आज के दिन दान भी जरुर करें। मान्यताओं के अनुसार, साल के पहले दिन दान करने से घर में सुख-संपत्ति का वास रहेगा। सफेद चीजें जैसे दही, सफेद रंग के कपड़े, दूध और चीनी का दान आप कर सकते हैं। सफेद चीजों का दान करने से शिवजी भक्तों से जल्दी प्रसन्न होते हैं। 

PunjabKesari
 

Related News