27 APRSATURDAY2024 10:56:15 PM
Nari

Hair Dye से नहीं, इस तेल से बाल करें नेचुरली काला

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 12 Feb, 2022 04:42 PM

कलौंजी का तेल, जिसे काले बीज के तेल के रूप में भी जाना जाता है, अचार बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। मगर, क्या आप जानते हैं कि हेयर प्रॉब्लम्स के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। आज हम आपको कलौंजी के इस्तेमाल से हेयर ऑयल बनाने का तरीका बताएंगे जिससे ना सिर्फ बालों का झड़ना कम होगा बल्कि इससे डैंड्रफ जैसी समस्याएं भी दूर रहेंगी।

इसके लिए आपको चाहिए

कलौंजी - 2 चम्मच
नारियल/आंवला तेल - 1 चम्मच

PunjabKesari

पैक बनाने का तरीका

1. सबसे पहले कलौंजी को साफ करके इसे मिक्सी जार में डालकर स्मूद ब्लैंड कर लें। अब इसे पाउडर को एक टाइट कंटेनर में डाल लें।
2. गर्म पानी के ऊपर एक कटोरी में 2 चम्मच कलौंजी तेल, 1 चम्मच नारियल तेल मिलाएं। आप चाहे तो आंवला, जैतून या सरसों का तेल मिक्स करें। आप चाहे तो इसे गैस पर भी गर्म कर सकते हैं।
3. आप चाहे तो कलौंजी पाउडर व नारियल तेल के साथ नींबू का रस मिलाकर भी लगा सकते हैं।

लगाने का तरीका

- स्कैल्प में कलौंजी तेल को अच्छी तरह लगाएं और फिर हल्के-हल्के हाथों से मसाज करें।
- इसके बाद बालों में कंघी करके शॉवर कैप से कवर कर लें। इसे कम से कम 1-2 घंटे के लिए छोड़ दें। आप चाहे तो इसे ओवरनाइट के लिए भी लगा सकते हैं।
- इसके बाद माइल्ड शैंपू व कंडीशनर से बालों को अच्छी तरह धो लें।

PunjabKesari

लगाने का दूसरा तरीका

आप चाहे तो बालों में कलौंजी व जैतून तेज को मिक्स करके भी लगा सकते हैं। कलौंजी का तेल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जिससे डैंड्रफ से छुटकारा मिलेगा। इससे बालों का झड़ना कम होगा और बाल सिल्की व शाइनी भी होंगे। 

कितनी बार करें इस्तेमाल?

आप इस तेल को हफ्ते में कम से कम 2-3 बार लगा सकते हैं। इस तेल को उतनी बार सिर में लगाएं, जितना बार आप हफ्ते में हेड वॉश करती हैं।

क्यों फायदेमंद है यह पैक?

. कलौंजी में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो बालों का झड़ना कम करते हैं। इससे ड्राई स्कैल्प, डैंड्रफ, स्कैल्प इंफेक्श की समस्या भी दूर रहती है।
. बालों और स्कैल्प के लिए नारियल के तेल के कई फायदे हो सकते हैं। यह बालों को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है और उनका टूटना भी रोकता है।

PunjabKesari

Related News