29 APRMONDAY2024 11:32:09 PM
Nari

13 या फिर 14 आखिर कब मनाई जाएगी लोहड़ी, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

  • Edited By palak,
  • Updated: 11 Jan, 2024 01:29 PM
13 या फिर 14 आखिर कब मनाई जाएगी लोहड़ी, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

मकर संक्राति की तरह लोहड़ी भी उत्तर भारत के मुख्य त्योहारों में से एक मानी जाती है। मुख्यतौर पर पंजाब और हरियाणा में बहुत ही धूमधाम के साथ यह त्योहार मनाया जाता है। लोहड़ी का पर्व सिख समुदाय के लोग मनाते हैं। इस दिन रात में आग जलाई जाती है और उस आग की चारों और परिक्रमा की जाती है। परिक्रमा करते समय आग में तिल, गुड़, गजक, रेवड़ी, मूंगफली चढ़ाई जाती है। यह पर्व किसानों के लिए बहुत खास माना जाता है। लोहड़ी के पावन पर्व पर नई फसल को काट जाता है। कटी हुई फसल का सबसे पहले अग्नि यानी की लोहड़ी की आग में अर्पित किया जाता है। अग्नि को भोग लगाने के बाद सब अच्छे सुखी जीवन की कामना करते हैं। आइए जानते हैं कि इस बार लोहड़ी कब है और इस बार का शुभ मुहूर्त क्या है...

14 जनवरी को मनाई जाएगी लोहड़ी

ज्योतिषियों की मानें तो इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। वहीं लोहड़ी के दिन पहले यानी 14 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन रवि समेत कई सारे शुभ योग बन रहे हैं। इन योगों में लोहड़ी मनाने से शुभ परिणाम मिलते हैं।

PunjabKesari

शुभ मुहूर्त 

गर करण का निर्माण लोहड़ी के दिन सबसे पहले होने जा रहे हैं। इस योग का निर्माण सुबह 07:59 बजे तक रहेगा। इसके बाद सुबह 10:22 बजे से रवि योग शुरु हो रहा है। यह योग 15 जनवरी सुबह 07:15 तक रहेगा। इसके अलावा वणिज करण का निर्माण शाम 06:27 तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:09 बजे से दोपहर 12:51 तक रहेगा। 

PunjabKesari

लोहड़ी को कहते हैं तिलोड़ी 

लोहड़ी को कई सालों पहले तिलोड़ी भी कहते थे। तिलोड़ी शब्द बना है शब्द तिल और रोड़ी से जो समय के साथ बदलते हुए लोहड़ी हो गया। आज के समय में पंजाब में इस पर्व को लोई या लोही भी कहते हैं।

PunjabKesari

Related News