24 APRWEDNESDAY2024 4:43:18 PM
Nari

सर्दी में खाएं छुहारे का हलवा, सेहत को मिलेंगे बेहतरीन फायदे

  • Edited By neetu,
  • Updated: 11 Nov, 2021 10:26 AM
सर्दी में खाएं छुहारे का हलवा, सेहत को मिलेंगे बेहतरीन फायदे

छुआरे को सूखे मेवों में माना जाता है। इसकी तारीस गर्म होने के करण इसे खासतौर पर सर्दियों में खाया जाता है। एक्सपर्ट अनुसार, इससे तैयार हलवा खाने से शरीर को सभी जरूरी तत्व आसानी से मिल जाते हैं। इससे शरीर में गर्माहट व इम्यूनिटी बढ़ती है। ऐसे में ठंड व मौसमी बीमारियों से बचाव रहता है। इसके अलावा डायबिटीक पेशेंट्स के लिए भी छुआरे के हलवे का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। चलिए आज हम आपको छुआरा का हलवा बनाने का तरीका व इसे खाने के फायदे बताते हैं...

छुहारे में मौजूद पोषद पोषक तत्व

छुआरे में विटामिन ए, सी, सिलेनियम, कॉपर, प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, आयरन, फॉस्फोरस, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, नियासिन, फोलिक एसिड से भरपूर होता है।

चलिए अब जानते हैं छुआरों का हलवा बनाने की रेसिपी

सामग्री

छुआरा- 200 ग्राम
दूध- 1/2 लीटर
चीनी- 100 ग्राम
नारियल- 2-3 चम्मच (कद्दूकस किया)
घी- 4-5 चम्मच
इलायची पाउडर- 1 छोटा चम्मच
ड्राई फ्रूट्स- जरूरत अनुसार (कटे हुए)

PunjabKesari

विधि

. सबसे पहले छुआरों को दूध में 6-8 घंटों तक भिगोएं।
. अब चाकू से छुआरों के बीज निकाल दें और इसका पेस्ट बनाएं।
. पैन में घी गर्म करके छुआरों का पेस्ट सुनहरा होने तक पकाएं।
. अब इसमें दूध, चीनी, नारियल डालकर धीमी आंच पर पकाएं।
. मिश्रण को दूध सूखने तक पकाएं।
. मिश्रण से घी अलग होने पर इसमें इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स मिलाएं।
. इसे आंच से उतारकर सर्विंग डिश में निकालकर सर्व करें।

छुआरे का हलवा खाने के फायदे

 

डायबिटीज रहेगी कंट्रोल

छुआरे में नेचुरल शुगर होती है। ऐसे में डायबिटीज के मरीज छुआरे का हलवा खा सकते हैं।

दिल रखे स्वस्थ

आज दुनियाभर में तेजी से दिल के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वहीं सर्दियों में इन मरीजों को सेहत संबंधी ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ सकती है। ऐसे में इससे बचने के लिए छुआरे का हलवा खाना बेस्ट रहेगा। सर्दियों में इसका सेवन करने से दिल स्वस्थ रहने में मदद मिल सकती है। एक्सपर्ट अनुसार, छुआरे में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी,एंटी-एपोप्टोटिक गुण हार्ट अटैक को रोकने में मदद करते हैं।

ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल की समस्या करे कंट्रोल

एक्सपर्ट अनुसार छुआरे का हलवा खाने से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर से परेशान लोगों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

PunjabKesari

कैंसर से बचाव

दुनियाभर में कैंसर भी तेजी से अपने पैर पसार रही है। मगर इससे बचने के लिए छुआरे का सेवन करना फायदेमंद माना गया है। इसमें एंटी-ट्यूमर और एंटी-कैंसर गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करके कैंसर के लक्षणों को कम किया जा सकता है। छुहारे का हलवा खाने से आंतें स्वस्थ रहती है। इसके साथ ही छुहारा कोलन कैंसर की कोशिकाओं को नष्ट करने में मदद कर सकता है।

इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक

छुआरे में विटामिन सी के साथ कई पोषक तत्व और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसलिए सर्दियों में इम्यूनिटी मजबूत रखने के लिए छुआरे का हलवा खाना बेस्ट ऑप्शन है। इससे आपकी इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होगी। ऐसे में सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार व अन्य मौसमी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहेगा।

एनीमिया की परेशानी करे दूर

छु्आरा आयरन से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी दूर होती है। ऐसे में एनीमिया से जूझ रहे लोगों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इसके अलावा इसके सेवन से थकान, कमजोरी दूर होकर दिनभर तरोताजा महसूस होता है।

PunjabKesari

मांसपेशियों में मजबूती दिलाए

छुआरे में मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। एक्सपर्ट अनुसार इसका हलवा खाने से दिल की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। वहीं सर्दियों में दिल संबंधित समस्याएं बढ़ने का खतरा रहता है। ऐसे में इससे बचने के लिए आप अपनी डाइट में छुआरे का हलवा शामिल कर सकते हैं।

एनर्जी करे बूस्ट

छुआरा एक एनर्जेटिक फूड है। इसमें करीब 70 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट होता है, जो आसानी से ग्लूकोज में बदल जाता है और खून में पहुंचता है। ऐसे में यह शरीर के लिए ऊर्जा का एक बेहतरीन स्त्रोत माना जा सकता है। आप सर्दियों में शरीर को ऊर्जावान बनाए के लिए छुआरे का हलवा खा सकते हैं।

 

 

Related News