18 DECTHURSDAY2025 12:40:44 PM
Nari

पैर के अंगूठे की लंबाई खोलेगी आपके कई राज

  • Edited By neetu,
  • Updated: 08 Apr, 2021 12:39 PM
पैर के अंगूठे की लंबाई खोलेगी आपके कई राज

हमारी कुंडली, राशि के साथ हाथों व पैरों की बनावट भी कई राज बयां करती है। हस्‍तरेखा विज्ञान के अनुसार, इससे किसी भी व्यक्ति का स्वभाव व आने वाले कल के बारे में कुछ पता लगाया जा सकता है। तो चलिए आज हम आपको पैर के अंगूठे की लंबाई संबंधी कुछ बातें बताते हैं। 

अंगूठे के बराबर उंगलियां होना

ऐसी लड़कियां बेहद ही रौबदान पर्सनैलिटी की मालिक होती है। लोग इनकी बातों से जल्दी ही इंप्रेस हो जाते हैं। इन्हें दूसरे पर अपान दबदबा बनाना व अपने मुताबिक काम करवाना अच्छा लगता है। साथ ही ऐसी लड़कियां जल्दी होने से अपनी बातों व जिद को पूरा करके ही मानती है। 

उंगलियों से लंबा हो अंगूठा

जिन लड़कियों के पैर का अंगूठा उंगलियों से बड़ा होता है वे बेहद क्रिएटिविटी वाली होती है। इन्हें कुछ अलग व नया करने में खुशी मिलती है। ऐसी लड़कियां दूसरे अलग अपनी पहचान बनाने की कोशिश करती है। 

PunjabKesari

अंगूठे व उंगलयों में गैप होना 

ऐसी लड़कियां परिवार के साथ होकर भी खुद को अकेला फील करती है। लोग इनके साथ जुड़ते तो हैं। मगर इनका साथ जल्दी ही छूट जाता है। ऐसे में इन लड़कियों को खुद भी अकेले रहना पसंद होता है। 

गोलाई में हो अंगूठा

पैर का अंगूठा चौड़ा व आगे से गोल होने वाली लड़कियां पैसों के मामले में लक्की होती है। ये जीवन में बहुत पैसा कमाती है। साथ ही 35 साल की आयु के बाद अधिकांश सफलता मिलती है। 

PunjabKesari

अंगूठे के पास वाली उंगली का बाकी उंगलियों से बड़ा होना

ऐसी लड़कियां बेहद ही एर्नेजेटिक होती है। ये जिस भी काम को ठानती है, उसे पूरा करके ही मानती है। ये लड़कियां बेहद ही ईमानदार व मेहनती होती है। इनके इसी गुण के कारण इन्हें हर काम में जल्दी ही पॉजीटिव रिजल्ट मिल जाते हैं। 

पैरों में बहुत पसीना आना

जिन लड़कियों के पैरों में बहुत अधिक पसीना आता है तो जीवन में बहुत संघर्ष करती है। इन्हें छोटी से छोटी चीजें पाने के लिए भी बहुत मेहनत करनी पड़ती है। साथ ही कड़ी लगन व मेहनत के बाद ही इन्हें जीत हासिल होती है। 

Related News