
नारी डेस्क: अमेरिका में महंगाई के आंकड़े उम्मीद से ज़्यादा आने और तेल की कीमतों में तेज़ी के बाद सोने और चांदी की कीमतों में काफी गिरावट आई है। दो दिनों के दौरान चांदी 12,600 रुपये से ज्यादा टूट चुकी है, वहीं सोना भी 1200 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ है। वीरवार को चांदी 10,000 रुपये से ज्यादा गिरी थी, जबकि सोना 1200 रुपये गिरा था।
यह भी पढ़ें: ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, आज से लगातार 4 दिन तक बंद रहेंगे बैंक
ये है आज के दाम
गुरुवार को मुंबई में चांदी की शुरुआती कीमत ₹2,38,556 प्रति किलोग्राम थी, जबकि स्टैंडर्ड सोना (99.5 शुद्धता) ₹1,53,411 प्रति 10 ग्राम और शुद्ध सोना (99.9 शुद्धता) ₹1,54,028 प्रति 10 ग्राम पर था। चेन्नई में, 22K सोना ₹14,255 प्रति ग्राम, 18K सोना ₹12,025 प्रति ग्राम और चांदी ₹255 प्रति ग्राम पर खुली। ग्लोबल मार्केट में गोल्ड 1.32 फीसदी टूटकर 4,401.74 डॉलर प्रति औंस पर आ गया था. जबकि चांदी की बात करें तो यह 5.45 फीसदी गिरकर 64.908 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
यह भी पढ़ें: उम्र भर बीमारियों से रहना है दूर, तो गेहूं की रोटी की जगह खाएं ये 7 स्वादिष्ट रोटियां
सोने- चांदी में उतार- चढ़ाव जारी
Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना 1.38% तक गिरा और कीमत 4346.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी के दाम 2.07% तक गिर गए और ऐसे में कीमत 63.858 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी। सोना 2026 में अब तक 19 हजार रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.53 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.34 लाख रुपए पर पहुंच गई है।