07 MAYTUESDAY2024 8:59:27 PM
Nari

हर महीने होती है दिक्कत तो समझ जाएं आपके Periods हैं Unhealthy

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 12 May, 2023 04:54 PM
हर महीने होती है दिक्कत तो समझ जाएं आपके Periods हैं Unhealthy

मासिक धर्म आमतौर पर हर महिला के जीवन की एक आम प्रक्रिया है। पीरियड सिर्फ प्रजनन के लिए ही जरुरी नहीं होता बल्कि यह स्वास्थ्य के बारे में भी बताता है। क्या आपको मालूम है कि सही समय पर पीरियड आना और समय पर पीरियड न आना आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। तो चलिए आपको बताते है कि किन संकेतों से आप पहचान सकती हैं कि आपको हेल्दी पीरियड्स हो रहे हैं या नहीं।

PunjabKesari

 

क्यों जरूरी है पीरियड्स का हेल्दी होना?

1 मासिक चक्र का समय पर आना महिलाओं की ब्रेन हेल्थ पर भी असर डालता है। बता दें कि अगर यह समय पर न आए तो डिप्रेशन जैसी स्थिति बन जाती है।

2 मासिक चक्र महिलाओं की वजाइनल हेल्थ के लिए भी बहुत जरूरी होता है यह वजाइन के पीएच को प्रभावित करता है। इसका समय पर न होना आपको परेशानी में डाल सकता है जैसे कि वजाइन में खुजली,रैशेज की समस्या आदि आप महसूस कर सकते है।

3 मासिक चक्र का असर एस्ट्रोजन के स्तर पर होता है जो हमारे दिल को प्रोटेक्ट करने के लिए बहुत जरूरी है। जो हड्डियों और जोड़ों पर असर डाल सकता है।

4 महिलाओं का मासिक चक्र कई हार्मोन्स पर असर डालता है। इसमें मेलाटोनिन हार्मोन भी शामिल है जिसका सीधा कनेक्शन हमारी नींद से है। इसलिए मासिक चक्र के अनहेल्दी होना का प्रभाव हमारी नींद पर भी पड़ता है।

PunjabKesari

 

 

 

Related News