23 APRTUESDAY2024 9:11:12 AM
Nari

भारतीय यात्रियों के लिए इन देशों ने खोली अपनी सीमाएं, जानें कहां और कैसे कर सकते हैं यात्रा

  • Edited By neetu,
  • Updated: 22 Jun, 2021 05:57 PM
भारतीय यात्रियों के लिए इन देशों ने खोली अपनी सीमाएं, जानें कहां और कैसे कर सकते हैं यात्रा

भारतीय लोग देश और विदेश में घूमना पसंद करते हैं। मगर पिछले साल से कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण हर देश में यात्रियों को आने की रोक लगा दी गई थी। ताकि कोविड 19 से बचा जा सके। मगर अब कोविड के मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में कई देशों ने भारतीय पर्यटकों के लिए अपने देश के दरवाजे खोल दिए है। मगर इसके लिए आपको कोरोना के कुछ नियमों का पालन करना होगा। चलिए जानते हैं कि आप किस देश में कैसे घूम सकते हैं। 

मॉरीशस

मॉरीशस की खूबसूरत के लिए लगभग हर कोई दीवाना है। ऐसे में यहां पर घूमने के चाहवान लोग 15 जुलाई, 2021 से मॉरीशस जाने का प्लान कर सकते हैं। यहां पर 15 जुलाई 2021 से 30 सितंबर  2021 के दौरान तक कोरोना वैकसीन ले चुके यात्रियों को आने की मंजूरी मिलेगी। साथ ही टीकाकरण करवा चुके लोगों के पास पिछले 72 घंटों की कोरोना आरटी-पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट होनी चाहिए। 

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

रूस

अगर आप रूस में घूमने की सोच रहे हैं तो अब आपका इंतजार खत्म हो गया है। इसके साथ ही यहां पर कुछ टूर ऑपरेटरों ने हॉलिडे पैकेज के साथ रूस घूमने और यात्रियों को टीकाकरण लगाने का भी आयोजन किया है। रूस जाने के लिए यात्रियों के पास पिछले 72 घंटों की कोरोना आरटी-पीसीआर नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट का प्रिंट आउट होना चाहिए। इसके अलावा कोरोने के मामलों को देखते हुए रुस की राजधानी मॉस्को में लॉकडाउन लगा हुआ है। इसके साथ ही यहां पर आने वाले यात्रियों को खुद ही घर या होटल के कमरे में 7 दिन तक क्वारंटाइन होना जरूरी है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

सर्बिया

सर्बिया घूमने के इच्छुक यात्रियों को 48 घंटे पहले की कोरोना आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट दिखानी की जरूरत पड़ेगी जो नेगेटिव होनी चाहिए। इसके साथ ही 12 साल से कम आयु के यात्रियों के लिए इस नियम की छूट है। मगर सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड जाने के लिए फ्लाइट लेने में परेशानी हो सकती है। असल में, इस दौरान अभी काफी कम फ्लाइट्स चल रही है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

मिस्र

मिस्र भी भारतीय यात्रियों के लिए अब खुल चुका है। मगर यहां पर जानें के लिए फ्लाइट लेने में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां पर पहुंचने पर सभी यात्रियों को जांच करवानी पड़ेगी। इसके साथ ही सभी पर्यटकों को स्वास्थ्य घोषणा पत्र भरना होगा। इसके अलावा अगस्त से मिस्त्र जाने वाले लोगों को 72 घंटे पहले की कोरोना आरटी-पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी।  
 

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

Related News