23 JUNTUESDAY2026 9:33:29 PM
Life Style

80 KM/H की रफ्तार से चलेंगी आंधी-तूफानी, इन 18 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

  • Edited By Monika,
  • Updated: 18 Jun, 2026 12:00 PM
80 KM/H की रफ्तार से चलेंगी आंधी-तूफानी, इन 18 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

नारी डेस्क : देशभर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कहीं मानसूनी बारिश लोगों को राहत दे रही है तो कहीं भीषण गर्मी और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। IMD ने आज 18 राज्यों में बारिश और तेज आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

19 राज्यों तक पहुंचा मानसून, लेकिन अब भी रुकी हुई है रफ्तार

IMD के मुताबिक, 4 जून से 18 जून के बीच मानसून देश के 19 राज्यों तक पहुंच चुका है। हालांकि 8 जून के बाद से इसकी प्रगति धीमी पड़ गई है और यह तेलंगाना के भद्राचलम क्षेत्र में अटका हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में मानसून 22 जून तक दस्तक दे सकता है। इस साल 17 जून तक सामान्य से करीब 37.8 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि पिछले दो वर्षों में शुरुआती ब्रेक के बावजूद मानसून ने बाद में अच्छी बारिश कराई थी।

PunjabKesari

आज इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी तेज बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत में केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में 21 जून तक हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

यें भी पढ़ें : थायराइड में सिर्फ वजन ही नहीं बढ़ता, शरीर में होती हैं ये 7 बड़ी परेशानियां

 

8 राज्यों में लू और उमस का खतरा

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र में तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। मंगलवार को सबसे अधिक तापमान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने बिहार और ओडिशा के कुछ हिस्सों में आज लू चलने की चेतावनी दी है। वहीं मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 22 जून तक तथा मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, मराठवाड़ा और विदर्भ में 18-19 जून के दौरान हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है।

PunjabKesari

दिल्ली में अगले 5 दिन बदलता रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में आज दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। शाम या रात के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। सुबह हवा की गति 24 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है, जबकि शाम के समय यह 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। 18 जून से सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली में 21 जून तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इस दौरान तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

यें भी पढ़ें : रोज इस तरीके से पिएं मेथी का पानी, नसों में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल धीरे-धीरे होगा साफ

 

19 जून का मौसम पूर्वानुमान

19 जून को बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश का अनुमान है। बिहार के कुछ इलाकों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक में भारी बारिश होने की संभावना है।

20 जून को इन राज्यों में बरसेंगे बादल

20 जून को सिक्किम, उत्तर बंगाल, असम और मेघालय में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में बारिश के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, जबकि तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और महाराष्ट्र के कई इलाकों में वर्षा जारी रहने का अनुमान है।

यें भी पढ़ें : बड़े ब्रेस्ट वाली महिलाओं में आम हैं ये 4 परेशानियां, जानें कारण

Related News