25 APRTHURSDAY2024 10:56:24 PM
Nari

खूब चढ़ेगा मेहंदी का रंग, देसी टिप्स जो हैं बड़े काम के

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 10 Aug, 2021 11:08 AM
खूब चढ़ेगा मेहंदी का रंग, देसी टिप्स जो हैं बड़े काम के

सावन, तीज, रक्षा बंधन और फिर जन्माष्टमी... त्यौहारों का सीजन शुरू हो चुका है। अब फेस्टिवल चाहे कोई भी हो लेकिन मेहंदी के बिना अधूरा होता है। महिलाएं तो हर खास मौके पर मेहंदी लगाना पसंद करती हैं फिर भला त्यौहारों को कैसे छोड़ दें। मगर, कुछ महिलाओं को शिकायत रहती हैं कि उनकी मेहंदी का रंग गाढ़ा नहीं चढ़ता। अब मेहंदी का गाढ़ा रंग महिलाओं के लिए इसलिए भी अहमियत रखता है क्योंकि ऐसी मान्यता है कि गाढ़ी रची मेहंदी प्रिया के प्यार का सबूत है।

लेडीज... अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं क्योंकि यहां हम आपको कुछ छोटे-छोटे टिप्स देंगे, जिससे आप अपनी मेहंदी को भी गहरा लाल रंग दे सकती हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं मेंहदी का रंग गाढ़ा करने के कुछ देसी टिप्स

नीलगिरी तेल

सबसे पहले तो हाथ साफ कर मेहंदी या नीलगिरी तेल लगाएं। इसके बाद मेहंदी का डिजाइन बनाएं। यह आपको मार्कीट में आसानी से मिल जाएगा।

PunjabKesari

सरसों का तेल

जब मेहंदी सूख जाए तो हाथ धोएं नहीं बल्कि सरसों का तेल लगाकर छोड़ दें। इससे मेहंदी का रंग सुबह तक गाढ़ा हो जाए। साथ ही जितना हो सके पानी से बचने की कोशिश करें।

लौंग

लौंग को गर्म तवे में डालकर भूनें। जब वो धुआं छोड़ने लगे तो हथेलियों को ऊपर कर धुएं का सेंक दें।। लौंग की भाप से भी मेहंदी का रंग गाढ़ा रचता है।

नींबू और चीनी का घोल

चीनी में नींबू का रस डालकर अच्छी तरह घोल लें। इसके बाद जब मेहंदी सूख जाए तो कॉटन की मदद से घोल को हाथों पर लगाएं और रातभर के लिए छोड़ दें। इससे ना सिर्फ मेहंदी का रंग गाढ़ा होता है बल्कि वो जल्दी छूटती भी नहीं।

PunjabKesari

विक्स या आयोडेक्स

मेंहदी को गहरा रचाने के लिए आप विक्स की मदद भी ले सकती हैं। इसके लिए जब मेहंदी झड़ जाए तो हाथों पर विक्स या आयोडेक्स लगा लें। इससे हाथों को गर्माहट मिलती है और रंग अच्छी खिलता है।

अचार का तेल 

मेंहदी के रंग को गाढ़ा करने में अचार का तेल भी काम आ सकता है। मेंहदी सूखने के बाद हाथों पर अचार का तेल लगाकर छोड़ दें। ध्यान रखें कि इससे आंखें ना मलें, नहीं तो जलन हो सकती है।

चूना

मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए चूना भी काम आ सकता है। मेहंदी पर चूना रगड़ने से भी उसका रंग गहरा होता है।

PunjabKesari

डार्क मेहंदी के लिए कुछ जरूरी टिप्स

-मेहंदी लगवाने के बाद वैक्सिंग, बॉडी पॉलिशिंग या स्क्रबिंग ना करवाएं। इससे मेहंदी का रंग फीका हो जाएगा। साथ ही बार-बार साबुन, सैनेटाइजर का इस्तेमाल ना करें।
-मेहंदी जल्दी सूखाने के लिए ब्लो ड्रायर का यूज न करें क्योंकि गर्म हवा से हाथों-पैरों मे दर्द हो सकती है।
-पानी से धोने की बजाए रगड़कर मेहंदी साफ करें। आप चाहे तो बटर नाइफ से भी मेहंदी उतार सकती हैं।

Related News