17 JANFRIDAY2025 12:18:48 AM
Nari

इस सर्दी ना होगी डैंड्रफ ना झड़ेगा बाल, 3 हेयर पैक दिखाएंगे कमाल

  • Edited By neetu,
  • Updated: 24 Oct, 2020 10:33 AM
इस सर्दी ना होगी डैंड्रफ ना झड़ेगा बाल, 3 हेयर पैक दिखाएंगे कमाल

सर्दियों का मौसम बस आने वाला है। ऐसे में मौसम के बदलाव होने से बालों में रूखापन, रूसी और झड़ने की परेशानी होती है। ऐसे में अगर आप भी इन परेशानियों का सामना करते हैं तो आज हम आपको 3 हेयर मास्क बताएंगे। इन हेयर मास्क को लगाकर आप अपने बालों की ड्राईनेस दूर कर इन्हें सुंदर, घना, मुलायम और शाइनी बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, उन हेयर मास्क को बनाने का तरीका...

1. चुकंदर हेयर मास्क

 

सामग्री

चुकंदर के पत्ते (आवश्यकतानुसार)
शहद- 2 बड़े चम्मच

PunjabKesari

विधि

- सबसे पहले चुकंदर के पत्तों को धोकर मिक्सी में पीस लें।
- तैयार पेस्ट में शहद मिलाकर बालों पर लगाएं।
- 30 मिनट तक इसे लगा रहने दें।
- बाद में बालों को गुनगुने पानी से धोएं। 

इससे बालों का रूखापन दूर हो नमी बरकरार होगी। साथ ही बाल गहराई से पोषित हो सुंदर, घने व मुलायम नजर आएंगे। 

2. ग्रीक योगर्ट हेयर मास्क

 

सामग्री

ग्रीक योगर्ट- 2 बड़े चम्मच
शहद-1 चम्मच

विधि

- एक कटोरी में दोनों चीजों को मिलाएं।
- तैयार मिश्रण को बालों की जड़ों से लगाते हुए पूरे सिर में लगाएं।
- फिर तौलिए की मदद से सिर को 20-25 मिनट तक ढक दें।
- बाद में बालों को गुनगुने पानी से धोएं।

इससे बालों का रूखापन, रूसी व झड़ने की परेशानी से राहत मिलेगी।

PunjabKesari

3. शहद और नारियल का दूध

 

सामग्री

नारियल का दूध- 1/2 कप
शहद- 1 चम्मच

विधि

- एक बाउल में दोनों चीजों को डालकर मिलाएं।
- तैयार हेयर मास्क को बालों की जड़ों से लगाते हुए पूरे बालों पर लगाएं।
- अब तौलिए की मदद से सिर को 30 मिनट तक लपेटें।
- तय समय के बाद बालों को गुनगुने पानी से धोएं।

इससे बालों को जड़ों से पोषण मिलेगा। साथ बालों का रूखापन दूर हो इनमें नमी बरकरार रहेगी।
 ‌
अच्छा रिजल्ट पाने के लिए इनमें से किसी हेयर मास्क को हफ्ते में 2 बार जरूर लगाएं।

Related News