19 APRFRIDAY2024 7:43:10 AM
Nari

भारत की इन 7 जगहों की होली होती है कुछ खास

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 10 Mar, 2020 01:14 PM
भारत की इन 7 जगहों की होली होती है कुछ खास

भारत में हर त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में आने वाले रंगों के फेस्टिवल होली को भी बड़े अलग और शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है। कई शहरों पर इस त्योहार की धूम  7 दिनों तक देखने को मिलती है। इसके साथ ही कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। ऐसे में अगर आप अपनी फैमिली, फ्रेंड्स और रिश्तेदारों के साथ इस रंगों के या यूं कहें कि खुशियों भरे त्योहार कही बाहर मनाने का मजा उठाने चाहते है तो आज हम आपको भारत के 7 शहरों में मनाई जानी वाली होली के बारे में बताते है...

बरसाना ( लठमार होली)

बरसाना की होली पूरे भारत में सबसे फेमस होती है। मान्यता यह कि होली का यह त्योहार द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी द्वारा शुरू किया गया था। यहां पर सभी पति-पत्नि लठमार होली को खेलने का मजा उठाते है। इसमें महिलाएं, पुरूषों को पकड़ती हैं, ऐसे में जो पुरूष उनके हाथ में आ जाता है उसकी लठों से पिटाई की जाती है। 

Image result for barsana holi,nari

मथुरा- वृंदावन ( फूलों की होली)

यहां पर अलग-अलग फूलों से होली खेलने की परंपरा हैं। यहां पर होली लगभग 7 दिनों तक खेली जाती है। मथुरा- वृंदावन में होली से जुड़े कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। इसमें सभी लोग नाचते, गाते, झूमते हुए एक- दूसरे पर फूल डालते हुए इस त्योहार का आनंद मनाते है। 

Image result for mathura holi,nari

पश्चिमी बंगाल (बसंत- उत्सव होली)

पश्चिमी बंगाल में होली के त्योहार को बसंत उत्सव की तरह सेलिब्रेट किया जाता है। बता दें, इस होली की शुरूआत सबसे पहले रविंद्रनाथ टैगोर ने की थी। इसे बंगाल की यूनिवर्सिटी जिसका नाम शांति निकेतन है। वहां पहली बार गुलाल से मनाया गया था और आज भी मनाया जा रहा है। इस दिन यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा स्पेशल सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है। 

Image result for west bengal,nari

पंजाब (होला -मोहल्ला)

पंजाब में होली का त्योहार होला-मोहल्ला के नाम से प्रसिद्ध है। यहां पर होली कुछ अलग अंदाज से सेलिब्रेट की जाती है। इस दिन पंजाब के सभी लोगों द्वारा खास कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। यहां पर लोग तलवारबाजी, कुश्ती, मार्शल आर्टस आदि करतबों को दिखाते हैं। इसके साथ ही गुरूद्वारा साहिब में माथा टेक रंगों से होली खेलते है। 

Image result for punjab holi,nari

उदयपुर ( शाही होली)

अपने शाही अंदाज से होली मनाने के कारण उदयपुर की होली काफी फेमस मानी जाती है। उदयपुर के सिटी पैलेस में शाही निवास से लेकर मानेक चौंक तक हाथी, घोडों, शाही बैंड के साथ रॉयल जुलूस का आयोजन किया जाता है। इसके साथ राजस्थानी गीत भी गाए जाते है। 

Image result for udaipur,holi,nari

मणिपुर 

यहां पर भी होली का त्योहार लगभग 6 दिनों तक मनाया जाता है। यहां पर लोग अपनी खुशी को एक-दूसरे पर रंग डालकर दर्शाते हैं। इसके साथ ही फोक कलाकारों द्वारा समारोह में अपनी कला का प्रदर्शन किया जाता है। 

Image result for manipur holi,nari

गोवा ( शिगमोत्सव)

गोवा में मनाएं जाने वाली होली शिगमोत्सव के नाम से प्रसिद्ध हैं। यहां पर  मनाई जाने वाली होली में फागोत्सव और होली दोनों ही सांस्कृतियों का मेल देखने को मिलता है। इसे लगभग 2 हफ्तों के लिए मनाया जाता है। गोवा के लोग इस दिन देवी-देवताओं की पूजा करते है। इसके बाद भव्य जुलूस और झांकियां भी निकाली जाती है। इसके साथ ही सभी लोग रंगों से इसे सेलिब्रेट करते है।

Image result for goa holi,nari


 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News