नारी डेस्क : अगर शाम के समय कुछ ऐसा खाने का मन करता है जो स्वादिष्ट होने के साथ प्रोटीन से भरपूर भी हो, तो सोया-चना प्रोटीन बॉल्स आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। बाहर से क्रिस्पी, अंदर से सॉफ्ट और बीच में पिघला हुआ मोजरेला चीज़ इसका स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा। सोया और चना दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ हैं। इनसे तैयार ये प्रोटीन बॉल्स शाम की भूख मिटाने, पार्टी में स्टार्टर के तौर पर परोसने या हल्की-फुल्की स्नैक क्रेविंग के लिए बनाए जा सकते हैं।
सोया-चना प्रोटीन बॉल्स के लिए सामग्री

सोया चंक्स
उबले हुए चने
मोजरेला चीज़
बेसन या ब्रेड क्रम्ब्स
हरी मिर्च
अदरक
हरा धनिया
लाल मिर्च पाउडर
गरम मसाला
चाट मसाला
नमक
थोड़ा सा तेल
ऐसे बनाएं सोया-चना प्रोटीन बॉल्स
1 सबसे पहले सोया चंक्स को गर्म पानी में भिगोकर नरम कर लें और फिर उनका अतिरिक्त पानी अच्छी तरह निचोड़ लें। अब सोया चंक्स और उबले हुए चनों को मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें।
2. इस मिश्रण को एक बाउल में निकालकर इसमें हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला और नमक डालें। अब इसमें बेसन या ब्रेड क्रम्ब्स मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
3. अब मिश्रण की थोड़ी मात्रा हथेली पर लें और बीच में मोजरेला चीज़ का छोटा टुकड़ा रखें। चारों तरफ से मिश्रण को बंद करके गोल बॉल्स बना लें।
4. तैयार बॉल्स को एयर फ्रायर, ओवन या पैन में हल्के तेल के साथ सुनहरा और क्रिस्पी होने तक पकाएं।
5. गरमा-गरम सोया-चना प्रोटीन बॉल्स को हरी चटनी, दही की डिप या अपनी पसंद की सॉस के साथ सर्व करें। बाहर से क्रिस्पी और अंदर से मेल्टेड चीज़ वाला यह स्नैक बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आ सकता है।

नारी डेस्क : 15 अगस्त का दिन देशभक्ति के रंग में रंगा होता है। इस खास मौके पर अगर आप अपने खाने में भी तिरंगे का रंग शामिल करना चाहती हैं, तो ये तिरंगा वनीला मफिन्स और इंडियन फ्लैग कुकीज आपके लिए परफेक्ट हैं। केसरिया, सफेद और हरे रंग से तैयार ये स्वादिष्ट रेसिपी न सिर्फ देखने में आकर्षक लगती हैं, बल्कि Independence Day सेलिब्रेशन को भी खास बना देंगी। बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर कोई इन खूबसूरत तिरंगा ट्रीट्स को देखकर खुश हो जाएगा।
तिरंगा वनीला मफिन्स

Servings 3 - 4
INGREDIENTS
तेल – 100 मिलीलीटर
दूध – 200 मिलीलीटर
वनीला एक्सट्रैक्ट – 2 चम्मच
मैदा – 300 ग्राम
बेकिंग सोडा – 1/2 चम्मच
बेकिंग पाउडर – 1 चम्मच
नमक – 1/4 चम्मच
चीनी – 125 ग्राम
सिरका – 1 चम्मच
ऑर्गेनिक फूड कलर – केसरिया और हरा
बनाने की विधि
1. एक मिक्सिंग बाउल में 100 मिलीलीटर तेल और 200 मिलीलीटर दूध डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
2. अब इसमें 2 चम्मच वनीला एक्सट्रैक्ट, 300 ग्राम मैदा, 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा, 1 चम्मच बेकिंग पाउडर, 1/4 चम्मच नमक, 125 ग्राम चीनी और 1 चम्मच सिरका डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
3.तैयार बैटर को दो अलग-अलग बाउल में बांट लें। एक में थोड़ा सा हरा और दूसरे में केसरिया ऑर्गेनिक फूड कलर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
4. मफिन कप्स को तेल लगाकर ग्रीस कर लें।
5. तैयार बैटर को मफिन कप्स में बराबर मात्रा में डालें।
6. ओवन को 350°F/180°C पर प्रीहीट करें और मफिन्स को 13-15 मिनट तक बेक करें।
7. बेक होने के बाद मफिन्स को निकालकर ठंडा करें और सर्व करें।
तिरंगा इंडियन फ्लैग कुकीज

Servings 3 - 4
INGREDIENTS
मक्खन – 250 ग्राम
चीनी – 200 ग्राम
नमक – 1/2 चम्मच
वनीला एक्सट्रैक्ट – 2 चम्मच
अंडे – 4
मैदा – 400 ग्राम
ऑर्गेनिक फूड कलर – केसरिया और हरा
एग व्हाइट – आवश्यकतानुसार
व्हाइट चॉकलेट – 50 ग्राम
ब्लू कैंडी कलर – आवश्यकतानुसार
बनाने की विधि
1. एक मिक्सिंग बाउल में 250 ग्राम मक्खन, 200 ग्राम चीनी, 1/2 चम्मच नमक, 2 चम्मच वनीला एक्सट्रैक्ट, 4 अंडे और 400 ग्राम मैदा डालकर नरम आटा गूंथ लें। इसे 1 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें।
2. आटे को तीन बराबर हिस्सों में बांट लें। एक हिस्सा बिना रंग का रखें। दूसरे हिस्से में केसरिया और तीसरे हिस्से में हरा ऑर्गेनिक फूड कलर मिलाएं।
3. अब तीनों हिस्सों को अलग-अलग बेलन की मदद से बेलें। सभी की ऊंचाई और चौड़ाई लगभग बराबर रखें।
4. सबसे पहले हरे रंग की परत रखें। इसके ऊपर बिना रंग वाली परत और सबसे ऊपर केसरिया रंग की परत रखें। इसे प्लास्टिक रैप में लपेटकर 30 मिनट के लिए फ्रीजर में रख दें।
5. ठंडा होने के बाद इसे निकालकर आयताकार आकार में काट लें।
6. कुकीज को बेकिंग ट्रे पर रखें। ओवन को 350°F/180°C पर प्रीहीट करें और कुकीज को 13-15 मिनट तक बेक करें।
7. अब एक बाउल में 50 ग्राम व्हाइट चॉकलेट लें और उसमें थोड़ा सा ब्लू कैंडी कलर मिलाएं।
8. कुकीज के ठंडा होने के बाद ब्लू कलर वाली चॉकलेट को पाइपिंग बैग में भरें और हर कुकी के बीच में छोटा सा अशोक चक्र बनाएं।
9. तैयार तिरंगा कुकीज सर्व करें।
10. जय हिंद!
नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें।
iOS: https://apps.apple.com/in/app/id1225104109
Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkesari.yum