27 APRSATURDAY2024 3:58:52 PM
Nari

केंद्रीय मंत्री का डांस,  गजब का डेकोरेशन...  चर्चा में है स्मृति ईरानी की बेटी की हाई प्रोफाइल शादी

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 10 Feb, 2023 12:34 PM
केंद्रीय मंत्री का डांस,  गजब का डेकोरेशन...  चर्चा में है स्मृति ईरानी की बेटी की हाई प्रोफाइल शादी

राजस्थान एक बार फिर से हाई-प्रोफाइल शादी का गवाह बना।  सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के बाद  केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और जुबिन ईरानी की बेटी की शादी के लिए भी राजस्थान को चुना गया। नागौर जिले के प्रसिद्ध खिंवसर किला होटल में  शैनेल- अर्जुन भल्ला के साथ शादी के बंधन में बंधी। शादी की रस्में परिवार के करीबी सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में हेरिटेज प्रॉपर्टी में शुरू हुई। 

PunjabKesari
शादी के लिए 15वीं सदी के किले को होटल में तब्दील कर दिया गया था। किले को पतंगों और अन्य सामान से खूबसूरती से सजाया गया। शादी से एक दिन पहले बुधवार को हल्दी और मेहंदी की रस्में हुईं। इसके बाद शाम को रेत के टीलों पर संगीत समारोह हुआ। सूत्रों ने बताया कि राजस्थानी लोक कलाकारों ने भी प्रस्तुति दी। किले में शादी की खास तैयारी की गई थी। रेत के टीलों को रोशनी और फूलों से सजाया गया था। 

PunjabKesari
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, उनके पति जुबिन ईरानी, राजस्थान के पूर्व मंत्री गजेंद्र सिंह और दुल्हन के परिवार के अन्य सदस्यों ने वीरवार शाम को बारातियों का स्वागत किया। सूत्रों ने बताया कि शादी में दोनों पक्षों के करीब 50 मेहमानों को आमंत्रित किया गया था। इस दौरान स्मृति ईरानी ने शंख बजाकर अपनी खुशी का इजहार किया, जिनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।  

PunjabKesari
अपनी बेटी के दिन को खास बनाने के लिए , स्मृति ने परिवार वालों के साथ जमकर डांस भी किया। वही दुल्हन के लुक की बात करें तो वह लाल जोड़े में बेहद प्यारी लग रही थी। लाल रंग का हैवी वर्क वाले लहंगे के साथ  गोल्डन कलीरे और लाल चूंड़ा उनके लुक पर चार चांद लगा रहा था। 

PunjabKesari
वहीं स्मृति ईरानी के दामाद अर्जुन ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी में काफी जच रहे थे।  अर्जुन ने साथ में रेड पर्ल नेकपीस और लाल रंग का साफा कैरी किया था। दूल्हा-दुल्हन का लुक काफी रॉयल लग रहा था।  शानेल ईरानी और अर्जुन भल्ला ने 2021 में सगाई की थी, तब से वह चर्चाओं में बने हुए हैं। 
 

Related News