25 APRTHURSDAY2024 9:47:17 AM
Nari

गर्म दूध में गुड़ मिलाकर पीने से होंगे कई स्वास्थ्य लाभ, इन लोगों को करना चाहिए Jaggery Milk से परहेज

  • Edited By palak,
  • Updated: 28 Nov, 2022 06:08 PM
गर्म दूध में गुड़ मिलाकर पीने से होंगे कई स्वास्थ्य लाभ, इन लोगों को करना चाहिए Jaggery Milk से परहेज

सर्दियों के मौसम ने दस्तक दे दी है। इस मौसम में कई तरह में इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण शरीर कई तरह की बीमारियों से घिरने लगता है। ऐसे में एक्सपर्ट्स उन्हीं चीजों को खाने की सलाह देते हैं जिनकी तासीर गर्म होती है। गर्म तासीर में से एक गुड़ भी है। बहुत से लोग दूध में गुड़ मिलाकर पीते हैं लेकिन क्या इस दूध का सेवन करना फायदेमंद है। आज आपको इसके बारे में बताएंगे और किन लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए...

वजन कम करने में मदद 

यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो दूध के साथ गुड़ का सेवन कर सकते हैं। यह दूध आपके बहुत ही काम आएगा। दूध के अंदर कैल्शियम पाया जाता है वहीं दूसरी ओर पोटेशियम मौजूद होता है। यह दोनों चीजों आपका वजन कम करने में मदद करती हैं। 

PunjabKesari

दूर होगी आयरन की कमी 

गुड़ और दूध का सेवन करने के आपके शरीर में आयरन की कमी भी पूरी होती है। गुड़ में आयरन काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है ऐसे में आप इस दूध का सेवन करके शरीर में से आयरन की कमी पूरी कर सकते हैं। 

मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली 

प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए आप गुड़ और दूध का सेवन कर सकते हैं। इससे आपके शरीर में कोई इंफेक्शन भी नहीं होगा और आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली भी मजबूत होगी। 

PunjabKesari

कब्ज से मिलेगा आराम 

यदि आपको कब्ज की समस्या है तो आप गुड़ और दूध का सेवन कर सकते हैं। इस मिश्रण से आपको अपच की समस्या से भी आराम मिलेगा। 

पेट की ऐंठन  कम 

महिलाओं को पीरियड्स में होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए आप गुड़ वाले दूध का सेवन कर सकते हैं। इससे आपके पेट की ऐंठन की समस्या भी दूर होगी। 

PunjabKesari

आंतों की कीड़े  ठीक 

अगर आपकी आंतों में कीड़ लग गए हैं तो आप गुड़ वाले दूध का सेवन कर सकते हैं। इससे आपकी पाचन क्रिया भी स्वस्थ रहेगी और आंतों की क्रिया में भी सुधार होगा। 

रहेंगे जवां

गुड़ और दूध के सेवन करे आपकी त्वचा स्वस्थ रहेगी। यह दूध का कॉम्बिनेशन आपको जवां बनाए रखेगा। बढ़ती उम्र के लक्षण कम करने के लिए आप गुड़ वाले दूध का सेवन कर सकते हैं। 

PunjabKesari

इन लोगों को नहीं पीना चाहिए दूध 

डायबिटीज रोगी

यदि आप डायबिटीज के रोगी हैं तो गुड़ का सेवन कर न करें। गुड़ के सेवन से आपके शरीर में शुगर का स्तर बढ़ सकता है जिसके कारण आपकी समस्या भी बढ़ सकती है। 

PunjabKesari

मोटापा बढ़ सकता है

अधिक गुड़ का सेवन करने से आपका वजन भी बढ़ सकता है। क्योंकि दूध के अंदर कैल्शियम मौजूद होता है जो मोटापा बढ़ा सकता है। ऐसे में आप इस दूध का सेवन न करें। 

नाक से आ सकता है खून 

गुड़ की तासीर गर्म होती है ऐसे में आप इस दूध का अधिक सेवन न करें। ज्यादा दूध का सेवन करने से आपकी नाक में खून आने की समस्या भी हो सकती है। 

PunjabKesari

Related News