20 APRSATURDAY2024 1:48:18 PM
Nari

सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी फायदेमंद भुना आलू, जानिए इसके 6 जबरदस्त फायदे

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 28 Aug, 2021 09:56 AM
सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी फायदेमंद भुना आलू, जानिए इसके 6 जबरदस्त फायदे

भुने आलू का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। वेस्टर्न कंट्रीज में तो भुना हुआ आलू (Roasted potato) बहुत फेमस फूड है। यह खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही पोषक तत्वों से भरपूर। बसंत ऋतु में भुने आलू ना सिर्फ एक अच्छा स्नैक्स है बल्कि यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। भुना हुआ आलू छिलके के साथ खाने से शरीर को विटामिन्स, मिनरल, फाइबर और विटामिन बी मिलता है, जो सेहत के लिहाज से बहुत अच्छा है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि भुना हुआ आलू खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

ऐसे खाएं भूनें आलू

1. चूल्हे में 4-5 मीडियम आलू डालकर धीरे-धीरे पकने दें। अगर तेज आग में पकाएंगे तो उसका छिलका जल जाएगा और आलू अंदर से पूरी तरह पकेगा भी नहीं। अगर चूल्हा नहीं है तो अंगीठी या अवन में आलू भून सकते हैं लेकिन इसे अंदर से अच्छी तरह पकाएं।
2. आप इसमें थोड़ा-सा बटर डाल देंगे तो यह ज्यादा हैल्दी व टेस्टी हो जाएगा। जो बच्चे रोटी नहीं खाते उन्हें दूध, पनीर, फल के साथ भुना हुआ आलू दे सकते हैं।

PunjabKesari

कितनी मात्रा में करें सेवन?

दिन में बहुत ज्यादा आलू खाना सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है क्योंकि इसमें अधिक कैलोरी होती है। इससे मोटापा बढ़ने का भी डर रहा है इसलिए एक दिन में 100 ग्राम से ज्यादा आलू न खाएं।

चलिए आपको बताते हैं कि भुने हुए आलू खाने के फायदे
वजन घटाए

भुना हुआ आलू छिलके के साथ खाने से शरीर को जरूरी पोषक तत्त्व मिल जाते हैं। इसमें भरपूर फाइबर होता है, जिससे बहुत देर तक भूख नहीं लगती और वजन भी कंट्रोल रहता है।

PunjabKesari

एनर्जी बढ़िया

कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट से भरपूर भुना हुआ आलू शरीर को दिनभर एनर्जी देता है। सुबह नाश्ते में इसका सेवन बहुत देर तक शरीर को ताकत देता है। 

डायबिटीज कंट्रोल

डायबिटिक मरीजों के लिए भुना हुआ आलू बहुत हेल्दी स्नैक है। यह एकदम शुगर शुटअप नहीं करता और इससे खून में ग्लूकोज लेवल भी कंट्रोल रहता है।

कार्बोहाइड्रेट से भरपूर

एक 100 ग्राम भुने हुए आलू में 125 ग्राम कार्ब्स, 2.5 ग्राम प्रोटीन होता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल और फैट कम होता है। इसमें भरपूर मिनरल्स, पोटेशियम व मैग्नीशियम होता है, जो सेहत के लिए फायदेमंद है।

दिल के लिए फायदेमंद

चूंकि भुने हुए आलू में फैट नहीं होता इसलिए यह दिल के लिए भी हैल्दी ऑप्शन है। इससे दिल के रोगों का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है।

पेट के लिए फायदेमंद

यह आसानी से पच भी जाता है, जिससे पेट दर्द, कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याएं नहीं होती। साथ ही यह आंतों के लिए भी फायदेमंद है।

PunjabKesari

Related News