28 APRSUNDAY2024 12:47:41 AM
Nari

हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करेगा टमाटर का जूस, खाली पेट पीने के 5 बड़े फायदे

  • Edited By palak,
  • Updated: 04 Dec, 2023 04:06 PM
हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करेगा टमाटर का जूस, खाली पेट पीने के 5 बड़े फायदे

टमाटर एक ऐसी सब्जी है जिसका इस्तेमाल हर व्यंजन में किया जाता है। स्वाद में खट्टा टमाटर सेहत को भी ढेरों फायदे देने में मदद करता है। बहुत से लोग इससे बने सूप का सेवन करते हैं क्योंकि इसमें कैलोरी कम मात्रा में पाई जाती है और यह कई सारे जरुर पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता हैं। इसके अलावा टमाटर में लाइकोपीन, पौटेशियम, फोलेट और विटामिन-सी जैसे पोषक तत्वों की मात्रा भी बहुत अच्छी पाई जाती है। यह शरीर को ढेरों पोषक तत्व देने में मदद करता है। शरीर को जरुरी पोषण देने और खुद को स्वस्थ रखने के लिए टमाटर का जूस भी बेहद लाभकारी होता है। लेकिन इसका सेवन किस समय करना चाहिए और इससे आपके शरीर को क्या-क्या फायदे होंगे आज आपको इस बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं.... 

खाली पेट पिएं टमाटर का जूस 

एक्सपर्ट्स के अनुसार, खाली पेट टमाटर का जूस पीने से आपके शरीर को ठीक से काम करने के लिए जरुरी मात्रा में पोषण मिलता है इसके अलावा आपकी इम्यूनिटी मजबूत बनाने और पाचन स्वास्थ्य को मजबूत करने में भी मदद मिलती है। खाली पेट टमाटर का जूस पीने से शरीर को एनर्जी मिलती है। 

PunjabKesari

हाई ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल 

सुबह उठते टमाटर का जूस पीने से शरीर को पौटेशियम मिलता है जिससे हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। शोध की मानें तो टमाटर का जूस पीने से हाई बल्ड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।  

पाचन में होगा सुधार 

खाली पेट टमाटर का जूस पीने से न केवल शरीर को एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं बल्कि पाचन को भी स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। टमाटर के जूस में फाइबर और पानी पाया जाता है यह दोनों पोषक तत्व ही आपका पाचन तंत्र ठीक करने से काम कर सकते हैं। जब आप अपने दिन की शुरुआत एक गिलास टमाटर के रस के साथ करते हैं तो आप कब्ज और अन्य पाचन से जुड़ी समस्याओं से दूर रहती हैं।

PunjabKesari

वजन घटाने में मिलेगी मदद 

खाली पेट टमाटर के जूस का सेवन करने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है। इसमें कैलोरी कम मात्रा में मौजूद होती है। इसके अलावा यह रस पोषक तत्वों से भरपूर होता है इसका सेवन करने से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है।  

शरीर में से निकलेंगे टॉक्सिन्स 

खाली पेट टमाटर का जूस पीने से  शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी मदद मिलती है। यह एक अच्छा डिटॉक्स ड्रिंक माना जाता है इसमें पाया जाने वाला हाई वाटर कंटेंट शरीर से टॉक्सिन्स को निकालने में सहायता करता है। 

इम्यूनिटी बनेगी मजबूत 

टमाटर एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर माना जाता है। यह बीमारियों को रोकने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा टमाटर का जूस इम्यूनिटी मजबूत बनाने और शरीर को कोशिकाओं के कारण होने वाले नुकसान से भी बचाने में मदद करता है।

PunjabKesari
 

 

Related News