23 APRTUESDAY2024 11:09:15 AM
Nari

चेरी खाने से मिलेंगे 12 फायदे लेकिन सही मात्रा में खाना जरूरी

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 24 May, 2019 02:10 PM
चेरी खाने से मिलेंगे 12 फायदे लेकिन सही मात्रा में खाना जरूरी

हर मौसम में मिलने वाला खट्टा-मीठा फल चेरी खाने में जितना टेस्टी है, उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद है। विटामिन सी से भरपूर इस फल को सुपरफ्रूट भी कहा जाता है, जिसमें अन्य कई पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेट्स होते हैं जो सेहत के साथ खूसबूरती को निखारने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। चलिए आज हम आपको चेरी के कुछ हैल्थ और ब्यूटी से जुड़े फायदे बताते हैं जिनके बारे में शायद ही आप जानते हो। 

 
दिन में चेरी की कितनी मात्रा लेनी चाहिए? 

चेरी गुणों में बादाम और खुबानी से कम नहीं। मगर इसकी सही मात्रा लेना जरूरी है। प्रोपर फायदा लेने के लिए 1 व्यक्ति रोजाना 50 से 100 ग्राम चेरी खानी चाहिए लेकिन अगर आप नीचे बताई बीमारी से बचने के लिए फायदा लेना चाहते है तो रोजाना 250 ग्राम चेरी खाएं। आप इसे किसी भी तरह खा सकते हैं, सुखाकर या सलाद बनाकर खाएं। 

PunjabKesari

बढ़ाए आंखों की रोशनी 

चेरी में विटामिन A होता हैं जो आपको के रेटिना को स्वस्थ रखता है और आंखों की रोशनी बढ़ाता है। खासकर यह फल उन मरीजों के लिए फायदेमंद साबित होता है जो मोतियाबिंद की बीमारी से ग्रस्त होते हैं। इनका नियमित सेवन आपको आंखों से जुड़ी हर समस्या से बचा सकता है। 

 

तेज करें याददाश्त 

अगर ब्रेन मेमोरी कमजोर है तो अपनी डाइट में चेरी को शामिल करें। रोजाना चेरी खाने से दिमाग तेज होता है। दरअसल, इस फल में एंथोसाइनिन नाम का लाल रंग का पिगमेंट होता हैं जो दिमाग में एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह काम करता है जिससे दिमाग तेज रहता है और सोचने-समझने की शक्ति बढ़ती है।  

 

मोटापा घटाएं 

100 ग्राम चेरी में सिर्फ 63 कैलोरी होती हैं जिस वजह से डाइटीशियंस इस फल को खाने की सलाह देते हैं। चेरी में वसा की मात्रा कम होती है और 70% और घुलनशील फाइबर होता है। इसके सेवन से पाचन दुरुस्त रहता है और बॉडी का प्रोपर एनर्जी मिलती है। इससे आंतों में जाने वाली कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण की प्रक्रिया कम होती है जिससे वजन तेजी से कम होता है। 

PunjabKesari

डायबिटीज कंट्रोल

रोजाना 1 चेरी खाने से डायबिटीज कंट्रोल में रहती हैं। चेरी में एंथोसाइनिन नाम का रसायन होता है जो शरीर में इंसुलिन की मात्रा को बढ़ा देता है जिससे बॉडी में ब्लड शुगर लेवल कम करने में मदद मिलती हैं और डायबिटीज कंट्रोल में रहती हैं। अगर आप भी डायबिटीज पेशेंट है तो अपना डेली डाइट में 1 चेरी जरूर खाएं, मगर इससे पहले डॉक्टर्स से संपर्क भी करें। 

 

गठिया से राहत 

अधिकतर लोगों को गठिए की शिकायत रहती हैं जो शरीर में यूरिक एसिड बढ़ जाने की कारण होती हैं। ऐसे में चेरी में एंथोसाइनिन तत्व होता है जो यूरिक एसिड लेवल को कम करता है और गठिया से छुटकारा दिलाता है। गठिया के मरीजों को रोजाना 15 से 20 चेरी जरूर खानी चाहिए क्योंकि इससे दर्द और बीमारी दोनों गायब हो जाते हैं। 

 

हड्डियां मजबूत

बहुत से लोगों को हाथों-पैरों की हड्डियों में दर्द होने या हड्डियां संबंधी कई प्रॉबल्मस होने लगती है। हड्डियों की समस्याओं से राहत पाने के लिए रोजाना चेरी खाएं। चेरी में विटामिनA और कैल्शियम अधिक मात्रा में होता है जो कोलेजन और टिश्यू के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। चेरी के नियमित सेवन से हड्डियां मजबूत रहती हैं। 

PunjabKesari

अनिद्रा की समस्या 

बदलते या बिजी लाइफस्टाइल के कारण अक्सर टेंशन बनी रहती हैं जिसके चलते रात को नींद आना भी बंद हो सकती हैं। नींद पर्याप्त नहीं मिलने से न केवल सेहत बिगड़ी है बल्कि तनाव भी बढ़ जाता है। ऐसे में सुबह और शाम 1 गिलास चेरी का जूस जरूर पीएं। जूस पीने से नींद अच्छी आएंगी और हैल्थ प्रॉब्लम कम होगी। 

 

दिल के लिए हैल्दी 

अधिकतर लोगों को दिल संबंधी प्रॉबल्म रहती हैं ऐसे में दिल के मरीजों के लिए चेरी का नियमित सेवन फायदेमंद हो सकता है। चेरी में पोटैशियम, जिंक, आयरन, मैगनीज होते हैं जो दिल को स्वस्थ रखते हैं। इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन दिल की बीमारियों से बचाएं रखता है। डॉक्टर्स के मुताबिक, चेरी में सोडियम, कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती हैं जिसके सेवन से हार्ट अटैक का खतरा 50% कम हो जाता हैं। 

 

ऑयली स्किन 

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो ऐसे में आपको खट्टी चेरी का मास्क इस्तेमाल करना चाहिए। चेरी का पेस्ट तैयार करें और अपने चेहरे पर लगाए। थोड़ी देर बाद धो लें। इससे स्किन सॉफ्ट व फेयर होगी। 

 

डेड स्किन सेल्स 

गर्मियों में अक्सर स्किन डेड लगने लगती हैं ऐसे में चेरी मास्क स्किन के डेड सेल्स को हटाकर उनके फ्रेशनेस लाता है। मास्त बनाने के लिए 1 चम्मच ओटमील में 2 चम्मच चेरी का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद चेहरा साफ कर लें। 

 

मुहांसे दूर 

थोड़ी सी मात्रा में चेरी लेकर पेस्ट तैयार करें। फिर इसमें 1 चम्मच शहद और कुछ बूंदे नींबू मिलाकर मास्त तैयार करें। इस मास्क को अपने चेहरे व गले पर लगाएं और 15-20 मिनट के बाद गुनगुने पानी से धो लें। नियमित इस मास्क के इस्तेमाल से मुंहासों की समस्या कम होगी। 

 

ग्लोइंग स्किन 

अगर आप चेहरे पर नैचुरली ग्लो चाहते हैं तो 1 मुट्ठी चेरी को पीसकर पेस्ट तैयार करें। अब इसमें 3 चम्मच दही मिलाएं। फिर पेस्ट को 20-30 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं। इससे स्किन जवां व ग्लोइंग होगी। 
PunjabKesari

Related News